महेंद्र सिंह धोनी को लेकर माइक हसी का बड़ा बयान

 महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी को लेकर माइक हसी ने प्रतिक्रिया दी है। रिकी पोंटिंग से महेंद्र सिंह धोनी की तुलना करते हुए माइक हसी ने अहम बातें कही। माइक हसी ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी के भाव हारने या जीतने पर समान रहते थे। जीत में जिस तरह उनके हाव-भाव रहते थे, वैसे ही टीम की हार में भी उनका हाव-भाव देखने को मिलते थे।

माइक हसी ने एक पॉडकास्ट में रिकी पोंटिंग, रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी, माइकल क्लार्क की कप्तानी की तुलना करते हुए इनमें जीतने की इच्छा रहती थी।

यह भी पढ़ें:3 भारतीय बल्लेबाज जो रोहित शर्मा की तरह बन सकते हैं

महेंद्र सिंह धोनी के बारे में हसी का बयान

  महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

माइक हसी ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी के बारे में कहा कि उनके पास गेम का शानदार ज्ञान है। वे शांत और ठंडे दिमाग वाले कप्तान हैं जो खिलाड़ियों में विश्वास जताते हुए उन्हें काफी सपोर्ट करते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी के बारे में ही आगे बात करते हुए हसी ने कहा कि वे चार मैच जीतें या हारे, उनका व्यक्तित्व वैसा ही रहता है। धोनी का भाव नहीं बदलता है। यह उनमें सबसे खास बात हसी ने बताई। इसके अलावा रोहित शर्मा के बारे में उन्होंने कहा कि मैदान पर शांत स्वभाव से कप्तानी करते हुए दबाव में भी ठंडे दिमाग से सोचते हुए उसे झेल जाते हैं। प्रेशर लेने की क्षमता सभी में है जो एक बहुत अच्छी बात है।

रिकी पोंटिंग में भी उन्होंने दबाव में बेहतरीन कप्तानी करने की क्षमता बताई। यह दिखा भी है क्योंकि पोंटिंग की कप्तानी में लगातार दो बार ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। माइकल क्लार्क की भी हसी ने तारीफ की क्योंकि उन्होंने भी एक बार टीम को चैम्पियन बनाया। रोहित शर्मा की कप्तानी में हसी ने मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व किया, वहीँ महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से आईपीएल में खेला। यही कारण रहा कि वे दोनों भारतीयों को नजदीक से समझ पाए।

Quick Links