मिचेल स्टार्क को IPL 2025 मेगा ऑक्शन में हुआ नुकसान, इस बार नहीं लगी महंगी बोली; खास टीम का बने हिस्सा

मिचेल स्टार्क (Photo Credit - IPLT20.COM)
मिचेल स्टार्क (Photo Credit - IPLT20.COM)

Mitchell Starc Sold To Delhi Capitals IPL 2025 Mega Auction : ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल 2025 के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते नजर आएंगे। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने मेगा ऑक्शन के दौरान 11 करोड़ 75 लाख में खरीदा।

Ad

मिचेल स्टार्क की बेस प्राइस 2 करोड़ थी और उन्हें खरीदने के लिए सबसे पहले मुंबई इंडियंस ने बोली लगाई। इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स भी बिडिंग में गई। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने भी मिचेल स्टार्क के लिए बोली लगाना शुरु कर दिया। काफी देर तक दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच स्टार्क को खरीदने के लिए बिडिंग हुई। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स भी बिडिंग में कूद पड़ी और उन्होंने मिचेल स्टार्क को अपनी टीम में शामिल कर लिया।

मिचेल स्टार्क को इस बार हुआ करोड़ों का नुकसान

मिचेल स्टार्क को इस बार आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में करोड़ों का नुकसान हुआ है। वो पिछले सीजन सबसे महंगे खिलाड़ी थे और उनके लिए 24 करोड़ से ज्यादा की बोली लगी थी। हालांकि इस बार वो 11 करोड़ 75 लाख में ही सिमटकर ही रह गए। स्टार्क को खरीदने के लिए बहुत ज्यादा टीमों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। अब देखने वाली बात होगी कि स्टार्क का प्रदर्शन दिल्ली कैपिटल्स के लिए कैसा रहता है।

Ad

केकेआर ने जब पिछले सीजन आईपीएल 2024 का टाइटल जीता था तो उसमें मिचेल स्टार्क का योगदान काफी अहम रहा था। उन्होंने काफी विकेट चटकाए थे। हालांकि इस बार मेगा ऑक्शन होना था और इसी वजह से स्टार्क को केकेआर ने रिलीज कर दिया था ताकि उनका पर्स खाली हो जाए। इसके बाद ऑक्शन में केकेआर की टीम दोबारा स्टार्क को नहीं खरीद पाई।

दिल्ली कैपिटल्स की अगर बात करें तो उन्होंने ऑक्शन से पहले ऋषभ पंत समेत कई सारे दिग्गज खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया था और इसी वजह से उनके पास काफी पर्स खाली हो गया था और वो मिचेल स्टार्क जैसे गेंदबाज को लेना चाहते थे ताकि कोई उनकी टीम को गेंदबाजी आक्रमण में लीड कर सके। दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक एक भी बार आईपीएल का टाइटल नहीं जीता है। अब देखने वाली बात होगी कि इस बार उनका परफॉर्मेंस कैसा रहता है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications