नो बॉल कंट्रोवर्सी को लेकर मोहम्मद कैफ ने दी प्रतिक्रिया, ऋषभ पंत के तरीके को बताया गलत

ऋषभ पंत ने नो बॉल ना दिए जाने पर गुस्सा जताया था
ऋषभ पंत ने नो बॉल ना दिए जाने पर गुस्सा जताया था

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में कल राजस्थान रॉयल्स (RR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच मुकाबले के बाद से ही नो बॉल कंट्रोवर्सी को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने निर्णय उनकी टीम के पक्ष में निर्णय न दिए जान पर जो किया उसको लेकर क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गजों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इसी क्रम में पूर्व भारतीय खिलाड़ी और दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच मोहम्मद कैफ (Mohamamd Kaif) ने भी प्रतिक्रिया दी है। कैफ के मुताबिक निर्णायक लम्हों पर थर्ड अम्पायर के पास जाना चाहिए था लेकिन ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने जो किया वो पूरी तरह से गलत था।

Ad

दरअसल राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज ओबेड मैकॉय की गेंद को लेकर ये सारा हंगामा हुआ। दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए आखिरी ओवर में 36 रन चाहिए थे। रोवमेन पॉवेल ने पहली तीन गेंद पर तीन छक्के जड़कर अपनी टीम की उम्मीद जगा दी। हालांकि तीसरी गेंद फुलटॉस थी और दिल्ली कैपिटल्स के सभी प्लेयर्स का मानना था कि ये नो बॉल है। हालांकि अंपायर ने उसे नो बॉल करार नहीं दिया और इससे गुस्सा होकर ऋषभ पंत ने अपने खिलाड़ियों को वापस बुला लिया और वॉक आउट कर दिया। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच मैदान के अंदर अंपायर से बात करने चले गए। यही वजह है कि दिल्ली कैपिटल्स टीम की हर कोई आलोचना कर रहा है।

आप मैदान पर नहीं जा सकते - मोहम्मद कैफ

मोहम्मद कैफ के मुताबिक कोई भी खिलाड़ी हो, परेशान हो या गुस्से में लेकिन मैदान पर अम्पायर के फैसले का विरोध करने नहीं जा सकता। उन्होंने पंत को गलत बताते हुए कहा,

निर्णायक क्षणों में तीसरे अम्पायर के पास जाना चाहिए और इसमें मैं बिलकुल पंत के साथ हूँ लेकिन उनका तरीका गलत था। अगर अम्पायर के फैसले से आप सहमत नहीं हैं तो आप मैदान पर नहीं जा सकते। महेंद्र सिंह धोनी भी एक बार मैदान पर गए और मैं इसके खिलाफ था। आप कितने भी बड़े खिलाड़ी हो, चाहे जो स्थिति हो लेकिन मैदान पर नहीं जा सकते।
youtube-cover

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications