फरवरी 2005 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड में हुए मैच के साथ अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट की शुरुआत हुई थी। क्रिकेट के सबसे तेज़ प्रारूप में ज्यादातर बल्लेबाजों का वर्चस्व देखा गया है और इसी वजह से 200 का स्कोर भी जीत के लिए काफी नहीं होती है। इतिहास के पहले ही टी20 अंतरराष्ट्रीय में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 200 का स्कोर बनाया था और उसके साथ ही 20 ओवर में बड़ा स्कोर बनाने का सिलसिला शुरू हो गया था।
क्रिकेट के इस प्रारूप में किस तरह बल्लेबाज हावी रहते हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टी20 अंतरराष्ट्रीय में अभी तक 11 बार 250 का स्कोर भी पार हो चुका है।
भारत ने अभी तक सबसे ज्यादा बार 200 का आंकड़ा पार किया है, वहीं एक पारी में सबसे ज्यादा स्कोर का रिकॉर्ड अफगानिस्तान (278/3 vs आयरलैंड, देहरादून 2019) और चेक रिपब्लिक (278/4 vs तुर्की, इल्फोव काउंटी 2019) के नाम दर्ज़ है।
आइये नज़र डालते हैं टी20 अंतरराष्ट्रीय में अभी तक किन टीमों ने कितनी बार 200 का स्कोर बनाया है:
# भारत (26)

भारतीय टीम ने अभी तक सबसे ज्यादा बार 200 का स्कोर बनाया है। भारत ने पहली बार 200 का स्कोर वर्ल्ड टी20 में 19 सितम्बर, 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ डरबन में बनाया था। युवराज सिंह के रिकॉर्ड 6 गेंदों में 6 छक्कों की बदौलत भारत ने उस मैच में 218/4 का स्कोर बनाया था और 18 रनों से जीत हासिल की थी।
एक पारी में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड 260/5 है, जो 22 दिसम्बर 2017 को श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में बना था।
# दक्षिण अफ्रीका (22)

दक्षिण अफ्रीका ने अभी तक टी20 अंतरराष्ट्रीय में 17 बार 200 का स्कोर बनाया है। पहली बार दक्षिण अफ्रीका ने 24 फरवरी, 2006 को जोहान्सबर्ग में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 200 का स्कोर बनाया था। उस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 201/4 का स्कोर बनाया था और रोमांचक मुकाबले में दो रनों से जीत हासिल की थी।
एक पारी में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड 259/4 है, जो 26 मार्च 2023 को सेंचुरियन में वेस्टइंडीज के खिलाफ़ बना था।
# इंग्लैंड (17)
इंग्लैंड ने पहली बार 200 का स्कोर वर्ल्ड टी20 में 19 सितम्बर, 2007 को भारत के खिलाफ डरबन में बनाया था, लेकिन उस मैच में भारत ने 18 रनों से जीत हासिल की थी।
इंग्लैंड के एक पारी में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड 241/3 है, जो 8 नवंबर 2019 को नेपियर में न्यूजीलैंड के खिलाफ बना था।

# न्यूज़ीलैंड (17)
न्यूजीलैंड ने पहली बार 200 का स्कोर 28 फरवरी, 2010 को क्राइस्टचर्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था। उस मैच में न्यूज़ीलैंड ने 214/6 का स्कोर बनाया था और सुपर ओवर में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। एक पारी में न्यूजीलैंड के सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड 243/5 है, जो उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 जनवरी, 2018 को माउंट मौन्गानुई में बनाया था।
# ऑस्ट्रेलिया (16)
ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार 200 का स्कोर 17 फरवरी, 2005 को न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में बनाया था। उस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 214/5 का स्कोर बनाया था और 44 रनों से जीत हासिल की थी।
एक पारी में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड 263/3 है, जो 6 सितम्बर 2016 को श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेले में बना था और उस समय विश्व रिकॉर्ड था।
# पाकिस्तान (11)
पाकिस्तान ने पहली बार 200 का स्कोर 20 अप्रैल, 2008 को कराची में बांग्लादेश के खिलाफ बनाया था। उस मैच में पाकिस्तान ने 203/5 का स्कोर बनाया था और 101 रनों से जीत हासिल की थी। एक पारी में पाकिस्तान के सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड 232/6 है, जो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 16 जुलाई, 2021 को ट्रेंट ब्रिज में बनाया।

# वेस्टइंडीज (12)
दो बार की वर्ल्ड टी20 चैंपियन वेस्टइंडीज ने पहली बार 200 का स्कोर 28 जून, 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में बनाया था। वेस्टइंडीज ने उस मैच में 208/8 का स्कोर बनाया था और 15 रनों से जीत हासिल की थी।
एक पारी में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड 258/5 है, जो 26 मार्च 2023 को सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ़ बना था।
# आयरलैंड (9)
आयरलैंड ने पहली बार 200 का स्कोर 30 नवम्बर, 2013 को अफगानिस्तान के खिलाफ अबू धाबी में बनाया था। उस मैच में आयरलैंड ने 225/7 का स्कोर बनाया था और 68 रनों से जीत हासिल की थी। आयरलैंड के एक पारी में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड 226/4 है, जो उन्होंने जुलाई 2023 में ऑस्ट्रिया के खिलाफ बनाया और 128 रनों से एकतरफा जीत हासिल की थी।
# श्रीलंका (8)
श्रीलंका ने पहली बार 200 का स्कोर वर्ल्ड टी20 में 14 सितम्बर, 2007 को केन्या के खिलाफ जोहान्सबर्ग में बनाया था। श्रीलंका ने उस मैच में 260/6 का स्कोर बनाया था और एक पारी में सबसे बड़े स्कोर का उनका रिकॉर्ड भी यही है। केन्या को बड़े स्कोर के सामने 172 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा था।
# नेपाल (7)
नेपाल ने 5 दिसंबर, 2019 को भूटान के खिलाफ कीर्तिपुर में 236/3 का स्कोर बनाया और 141 रनों से एकतरफा जीत हासिल की। 24 अप्रैल 2021 को नेपाल ने नीदरलैंड्स के खिलाफ टी20 त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में 238/3 का रिकॉर्ड स्कोर बनाया और नीदरलैंड्स को 142 रनों से हराया। इसके अलावा 2021 टी20 त्रिकोणीय सीरीज में ही नेपाल ने दो बार और 200 का आंकड़ा पार किया था।

# स्कॉटलैंड (7)
स्कॉटलैंड ने पहली बार 20 जून, 2018 को नीदरलैंड्स के खिलाफ 221/3 का स्कोर बनाया और 115 रनों से जीत हासिल की। 16 सितम्बर, 2019 को स्कॉटलैंड ने नीदरलैंड्स के खिलाफ 200 का आंकड़ा पार किया और डबलिन में 252/3 का विशाल स्कोर बनाया। इस मैच में स्कॉटलैंड ने 58 रनों से जीत हासिल की थी। जुलाई 2023 में स्कॉटलैंड ने एक ही टूर्नामेंट में तीन बार 200 का आंकड़ा पार किया।
# मलेशिया (7)
मलेशिया ने 4 अक्टूबर, 2019 को वानातू के खिलाफ पहली बार 206/5 का स्कोर बनाया और 22 रनों से जीत हासिल की। इसके बाद 2022 में मलेशिया ने चार बार एवं 2023 में दो बार और 200 का आंकड़ा पार किया। 22 दिसंबर, 2022 को सिंगापुर के खिलाफ मलेशिया ने 223/4 का स्कोर बनाया, जो उनका सबसे बड़ा स्कोर है।
# अफगानिस्तान (5)
अफगानिस्तान ने पहली बार 200 का स्कोर 12 जुलाई, 2015 को एडिनबर्ग में स्कॉटलैंड के खिलाफ बनाया था। उस मैच में अफगानिस्तान का स्कोर 210/5 था और उन्होंने 37 रनों से जीत हासिल की थी।
एक पारी में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड 278/3 है, जो 23 फरवरी 2019 को देहरादून में आयरलैंड के खिलाफ बना था और यह टी20 क्रिकेट में सबसे बड़े स्कोर का विश्व रिकॉर्ड भी है।
# बांग्लादेश (5)
बांग्लादेश ने 10 मार्च, 2018 को श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करते हुए 215/5 का स्कोर बनाया और 5 विकेट से जीत हासिल की थी। दूसरी बार बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 20 दिसंबर, 2018 को मीरपुर में 211/3 का स्कोर बनाया था। इसके अलावा 2020 में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ भी बांग्लादेश ने 200 का स्कोर बनाया था। मार्च 2023 में बांग्लादेश ने आयरलैंड के खिलाफ दो बार 200 का स्कोर बनाया।
चेक रिपब्लिक (5)
चेक रिपब्लिक ने पहली बार 30 अगस्त, 2019 को तुर्की के खिलाफ 278/4 का रिकॉर्ड स्कोर बनाया और 257 रनों से रिकॉर्ड जीत भी हासिल की। 20 अक्टूबर, 2019 को चेक रिपब्लिक ने माल्टा के खिलाफ 204/4 का स्कोर बनाया। इसके अलावा 2022 वलेटा कप में चेक रिपब्लिक 250 का आंकड़ा दो बार पार करने वाली पहली टीम भी बनी।
# बुल्गारिया (5)
बुल्गारिया ने पहली बार 24 जून 2021 को सर्बिया के खिलाफ सोफिया में 208/2 का स्कोर बनाया और 61 रनों से जीत हासिल की। बुल्गारिया की एक पारी का सबसे बड़ा स्कोर 246/4 है, जो उन्होंने सर्बिया के खिलाफ 26 जून 2022 को बनाया और यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरी पारी का सबसे बड़ा स्कोर है।
# रोमानिया (4)
रोमानिया ने 29 अगस्त, 2019 को तुर्की के खिलाफ 226/6 का स्कोर बनाया और 173 रनों से मैच जीता। 17 अक्टूबर, 2020 को बुल्गारिया के खिलाफ रोमानिया ने 209/6 का स्कोर बनाया और 34 रनों से जीत हासिल की। इसके बाद 2021 कॉन्टिनेंटल कप में रोमानिया ने दो बार 200 का आंकड़ा पार किया।
# माल्टा (4)
माल्टा ने 23 सितम्बर, 2020 को बुल्गारिया के खिलाफ सोफिया में 216/8 का स्कोर बनाया और 57 रनों से जीत हासिल की। 21 अक्टूबर, 2021 को माल्टा ने जिब्राल्टर के खिलाफ 213/5 का स्कोर बनाया और 61 रनों से जीत हासिल की थी। इसके अलावा 2022 वलेटा कप में माल्टा ने दो बार और 200 का आंकड़ा पार किया।
# ऑस्ट्रिया (4)
ऑस्ट्रिया ने 31 अगस्त, 2019 को लक्जेमबर्ग के खिलाफ 239/3 का स्कोर बनाया और 135 रनों से मुकाबला जीता। इसके बाद जून 2022 में उन्होंने हंगरी के खिलाफ भी 200 का आंकड़ा पार किया था। जुलाई 2022 में ऑस्ट्रिया ने दो बार और 200 का आंकड़ा पार किया।
# पापुआ न्यू गिनी (4)
पापुआ न्यू गिनी ने 22 मार्च, 2019 को पोर्ट मोर्स्बी में फिलीपींस के खिलाफ 216/4 का स्कोर बनाया था और 133 रनों से जीत हासिल की थी। अगले ही दिन 23 मार्च को उन्होंने फिर से फिलिपींस के खिलाफ ही 205/2 का स्कोर बनाया, लेकिन मैच का परिणाम नहीं निकल सका। इसके अलावा 2022 में पीएनजी ने एक बार 200 का स्कोर बनाया। जुलाई 2023 में फिलीपींस के खिलाफ पीएनजी ने 229/6 का अपना रिकॉर्ड स्कोर बनाया और 100 रनों से जीत हासिल की थी।
# ज़िम्बाब्वे (3)
ज़िम्बाब्वे ने 14 फरवरी, 2012 को हैमिल्टन में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहली बार 200 का स्कोर बनाया था, लेकिन न्यूजीलैंड ने उस मैच में 5 विकेट से जीत हासिल की थी। इसके बाद जुलाई 2022 में ज़िम्बाब्वे ने दो बार और 200 का आंकड़ा पार किया, जिसमें सिंगापुर के खिलाफ उन्होंने पारी के सबसे बड़े स्कोर (236/5) का रिकॉर्ड भी बनाया और 111 रनों से जीत हासिल की।
# क़तर (3)
क़तर ने 24 जनवरी, 2019 को बहरीन के खिलाफ 205/5 का स्कोर बनाया और 48 रनों से जीत हासिल की थी। 6 जुलाई, 2019 को क़तर ने कुवैत के खिलाफ 206/7 का स्कोर बनाया।
# कनाडा (3)
कनाडा ने 8 नवंबर, 2021 को बेलीज़ के खिलाफ 234/3 का स्कोर बनाया और 145 रनों से एकतरफा जीत हासिल की थी। 14 नवंबर, 2021 को कनाडा ने पनामा के खिलाफ 245/1 का स्कोर बनाया और 208 रनों से एकतरफा जीत हासिल की थी। इसके अलावा 2022 टी20 वर्ल्ड कप क्वालीफ़ायर में कनाडा ने फिलीपींस के खिलाफ 200 का आंकड़ा पार किया था।
# कुवैत (3)
कुवैत ने 6 जुलाई, 2019 को क़तर के खिलाफ 203/5 का स्कोर बनाया, लेकिन उन्हें तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा। 26 फरवरी, 2020 को बहरीन के खिलाफ कुवैत ने 210/4 का स्कोर बनाया था, जो उनका सबसे बड़ा स्कोर है। 2022 में एक बार फिर बहरीन के खिलाफ ही उन्होंने 200 का आंकड़ा पार किया।
# तंज़ानिया (3)
तंज़ानिया ने 2 नवंबर, 2021 को अपने डेब्यू मैच में मोजांबिक के खिलाफ 242/6 का स्कोर बनाया और 87 रनों से एकतरफा जीत हासिल की थी। 6 नवंबर, 2021 को तंज़ानिया ने कैमरून के खिलाफ 240/5 का स्कोर बनाया और 178 रनों से एकतरफा जीत हासिल की। इसके अलावा दिसंबर 2022 में तंज़ानिया ने कैमरून के खिलाफ फिर से 200 का आंकड़ा पार किया।
# बरमूडा (3)
बरमूडा ने 10 नवंबर, 2021 को बहामास के खिलाफ 239/6 का स्कोर बनाया और 140 रनों से एकतरफा जीत हासिल की थी। इसके अलावा फरवरी 2023 में बरमूडा ने अर्जेंटीना के खिलाफ दो बार 200 का स्कोर बनाया।
# पुर्तगाल (3)
पुर्तगाल ने 21 और 22 अगस्त, 2021 को जिब्राल्टर के खिलाफ लगातार दो बार 200 का स्कोर पार किया। 21 अगस्त को पुर्तगाल ने 217/8 का स्कोर बनाया और 96 रनों से जीत हासिल की। 22 अगस्त को पुर्तगाल ने 218/6 का स्कोर बनाया और 110 रनों से एकतरफा जीत हासिल की। इसके अलावा अप्रैल 2023 में भी पुर्तगाल ने जिब्राल्टर के खिलाफ 200 का स्कोर बनाया।
# नीदरलैंड्स (2)
नीदरलैंड्स ने 26 अक्टूबर, 2019 को बरमूडा के खिलाफ दुबई में 206/3 का स्कोर बनाया और 92 रनों से जीत हासिल की। 20 अप्रैल 2021 को नीदरलैंड्स ने नेपाल के खिलाफ 207/3 का स्कोर बनाकर लक्ष्य का पीछा करते हुए रिकॉर्ड जीत हासिल की।
# केन्या (2)
केन्या ने नवंबर 2022 में खेले गए अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप क्वालीफ़ायर में दो बार 200 का आंकड़ा पार किया। केन्या ने लेसोथो के खिलाफ 237/5 और मलावी के खिलाफ 209/6 का स्कोर बनाया था।
# जिब्राल्टर (2)
जिब्राल्टर ने पहली बार 23 अक्टूबर, 2021 को बुल्गारिया के खिलाफ 217/4 का स्कोर बनाया और 37 रनों से जीत हासिल की थी।
# सर्बिया (2)
सर्बिया ने जून, 2022 में बुल्गारिया के खिलाफ 2 बार 200 का आंकड़ा पार किया, लेकिन दोनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 26 जून 2022 को सर्बिया ने 242/4 का स्कोर बनाया था, लेकिन बुल्गारिया ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए लक्ष्य का पीछा कर लिया था।
# सिंगापुर (2)
सिंगापुर ने पहली बार 3 मार्च, 2020 को मलेशिया के खिलाफ बैंकाक में 200 का आंकड़ा पार करते हुए 239/3 का स्कोर बनाया और 128 रनों से एकतरफा जीत हासिल की थी। इसके बाद 2022 में भी एक बार सिंगापुर ने 200 का स्कोर बनाया।
# मोजांबिक (2)
मोजांबिक ने 3 नवंबर, 2021 को कैमरून के खिलाफ पहली बार 200 का स्कोर बनाया था। उन्होंने 209/5 का स्कोर बनाया और 171 रनों की धमाकेदार जीत दर्ज की। इसके अलावा 2022 में मोजांबिक ने एसवातिनि के खिलाफ 200 का आंकड़ा पार किया था।
# घाना (2)
घाना ने 17 अक्टूबर, 2021 को लेसोथो के खिलाफ 239/5 का विशाल स्कोर बनाया था और 116 रनों से एकतरफा जीत हासिल की थी। इसके बाद दिसंबर 2022 में घाना ने रवांडा के खिलाफ दूसरी बार 200 का आंकड़ा पार किया।
# ओमान (1)
ओमान ने 19 नवंबर, 2022 को बहरीन के खिलाफ पहली बार 200 का स्कोर बनाया। ओमान ने 220/5 का स्कोर बनाकर 106 रनों की एकतरफा जीत दर्ज की।
# स्पेन (1)
स्पेन ने 30 मार्च, 2019 को माल्टा के खिलाफ 206/2 का स्कोर बनाया और 109 रनों से जीत हासिल की।
# नामीबिया (1)
नामीबिया ने 20 अगस्त, 2019 को बोत्सवाना के खिलाफ 240/3 का स्कोर बनाया और 124 रनों से जीत हासिल की।
# बेल्जियम (1)
बेल्जियम ने 11 जून, 2022 को माल्टा के खिलाफ 233/6 का स्कोर बनाया था और 111 रनों से एकतरफा जीत हासिल की थी।
# यूएसए (1)
यूएसए ने 12 जुलाई, 2022 को सिंगापुर के खिलाफ 201/6 का स्कोर बनाया था और 132 रनों से एकतरफा जीत हासिल की थी।
# इटली (1)
इटली ने 16 जुलाई, 2022 को क्रोएशिया के खिलाफ 210/5 का स्कोर बनाया था और 166 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की थी।
# जापान (1)
जापान ने 15 अक्टूबर, 2022 को इंडोनेशिया के खिलाफ 218/8 का स्कोर बनाया था और 48 रनों से जीत हासिल की थी।
# नाइजीरिया (1)
नाइजीरिया ने 4 दिसंबर, 2022 को एसवातिनि के खिलाफ 221/7 का स्कोर बनाया और 118 रनों से एकतरफा जीत हासिल की थी।
# फिजी (1)
फिजी ने 14 मार्च, 2023 को सामोआ के खिलाफ 205/5 का स्कोर बनाया और 66 रनों से एकतरफा जीत हासिल की थी।
# वानातू (1)
वानातू ने 16 मार्च, 2023 को फिजी के खिलाफ 223/5 का स्कोर बनाया और 102 रनों से एकतरफा जीत हासिल की थी।
# बोत्सवाना (1)
बोत्सवाना ने 29 मई, 2023 को एसवातिनि के खिलाफ 205/5 का स्कोर बनाया और 107 रनों से एकतरफा जीत हासिल की थी।
*1 अगस्त, 2023 तक कुल मिलाकर 241 बार टी20 अंतरराष्ट्रीय में 200 या उससे ज्यादा का स्कोर बन चुका है
