Allow Notifications
आईपीएल की किसी भी टीम में एक विकेटकीपर की काफ़ी अहमियत होती है। विकेटकीपर को फ़ील्डिंग करते हुए हर गेंद को एकाग्रता से देखना पड़ता है, क्योंकि सभी गेंदें उसी की तरफ़ आ रही होती हैं। एक विकेटकीपर की ज़िम्मेदारी टीम के बाकी सदस्यों से काफ़ी अलग होती है। विकेट के पीछे कैच पकड़ना, गेंद रोकना, रन आउट करना और स्टंपिंग करना इनका अहम काम होता है। भारत में अगर विकेटकीपर की बात की जाए तो सबसे पहले ज़ेहन में महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है। लेकिन आईपीएल में विकेट के पीछे सबसे ज़्यादा शिकार करने के मामले में वो टॉप पर नहीं हैं।
इस लिस्ट में नंबर वन विकेटकीपर हैं दिनेश कार्तिक, उन्होंने आईपीएल के 168 मैच में 124 शिकार किए हैं जिसमें 94 कैच और 30 स्टंपिंग शामिल है। दूसरे नंबर पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी हैं जिन्होंने आईपीएल के 175 मैच में 116 शिकार किए हैं। इनमें 83 कैच और 33 स्टंपिंग शामिल है। स्टंपिंग के मामले में धोनी टॉप पर बरकरार हैं। तीसरे नंबर पर रॉबिन उथप्पा हैं जिन्होंने विकेट के पीछ रहकर 90 शिकार किए हैं। ऑस्ट्रेलिया के महान विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट इस लिस्ट में 7वें नंबर पर हैं। उन्होंने दस्ताने पहनकर 67 शिकार किए हैं। 10वें नंबर पर संयुक्त रूप से भारत के तीन विकेटकीपर शामिल हैं।
रैंक | खिलाड़ी | मैच | शिकार | कैच | स्टंपिंग |
1 | दिनेश कार्तिक | 168 | 124 | 94 | 30 |
2 | एमएस धोनी | 175 | 116 | 83 | 33 |
3 | रॉबिन उथप्पा | 165 | 90 | 58 | 32 |
4 | नमन ओझा | 113 | 75 | 65 | 10 |
5 | पार्थिव पटेल | 125 | 74 | 60 | 14 |
6 | ऋद्धिमान साहा | 115 | 70 | 52 | 18 |
7 | एडम गिलक्रिस्ट | 80 | 67 | 51 | 16 |
8 | कुमार संगाकारा | 71 | 43 | 34 | 9 |
9 | मानविंदर बिसला | 39 | 24 | 17 | 7 |
10 | केएल राहुल | 53 | 23 | 18 | 5 |
10 | केदार जाधव | 65 | 23 | 16 | 7 |
10 | संजू सैमसन | 81 | 23 | 20 | 3 |
Be the first one to comment on this post
Go to your
Browser"s Setting's page
Tap on
Site Settings/Site Permissions
Tap on
Notifications
Tap on
the Block list and find sportskeeda.com
Tap on
sportskeeda.com and tap on Allow
Allow Notifications
Notifications you have enabled
Teams
Series