T20 वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 10 खिलाड़ियों की लिस्ट 

युवराज सिंह और क्रिस गेल ने की है छक्कों की बारिश
युवराज सिंह और क्रिस गेल ने की है छक्कों की बारिश

2007 में T20 वर्ल्ड कप की शुरुआत हुई थी और पहले ही मुकाबले में क्रिल गेल ने घरेलू टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 117 रनों की तूफानी पारी खेली थी। इसके बाद से अभी तक हर टूर्नामेंट में कई बल्लेबाजों द्वारा तूफानी पारी देखने को मिली।

पहले ही वर्ल्ड कप में युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के लगाए थे। इसके अलावा 2016 में भारत में हुए टी20 वर्ल्ड कप में क्रिस गेल ने इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में हुए मैच में 11 छक्के लगाते हुए एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

क्रिस गेल का नाम इस लिस्ट में तीन बार है और वो इकलौते बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 10 से ज्यादा छक्के एक टी20 वर्ल्ड कप मैच में लगाए हैं।

इस आर्टिकल में हम T20 वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट पर:

1- क्रिस गेल vs इंग्लैंड, 16 मार्च 2016 मुंबई (100* रन, 11 छक्के)

2- क्रिस गेल vs दक्षिण अफ्रीका, 11 सितंबर 2007 जोहन्सबर्ग (117 रन, 10 छक्के)

3- युवराज सिंह vs इंग्लैंड, 19 सितंबर 2007 डरबन (58 रन, 7 छक्के)

4- डेविड वॉर्नर vs भारत, 7 मई 2010 ब्रिजटाउन (72 रन, 7 छक्के)

5- क्रिस गेल vs भारत, 9 मई 2010 ब्रिजटाउन (98 रन, 7 छक्के)

6- ब्रैंडन मैकलम vs बांग्लादेश, 21 सितंबर 2012 पल्लेकेले (123 रन, 7 छक्के)

7- शेन वॉटसन vs भारत, 28 सितंबर 2012, कोलंबो (72 रन, 7 छक्के)

8- स्टीफन माईबर्ग vs आयरलैंड, 21 मार्च 2014 सिलहट (63 रन, 7 छक्के)

9- मार्टिन गप्टिल vs स्कॉटलैंड, 3 नवंबर 2021 दुबई (93 रन, 7 छक्के)

10- एलेक्स हेल्स vs श्रीलंका, 27 मार्च 2014 चटगांव (116* रन, 6 छक्के)

Quick Links