MS Dhoni And Suresh Raina dance video: आज शाम, यानि 12 मार्च को ऋषभ पंत की प्यारी बहन साक्षी पंत सात फेरे लेंगी। आपको बता दें कि साक्षी पंत की शादी लंदन के बिजनेसमैन अंकित चौधरी से हो रही है, और दोनों नौ सालों से एक-दूसरे के साथ हैं। हल्दी और मेहंदी की रस्मों में भी ऋषभ पंत ने भव्य आयोजन किया था। वायरल तस्वीरों से शादी की भव्यता का भी अंदाजा लगाया जा सकता है। शादी के सभी फंक्शन मसूरी में आयोजित किए जा रहे हैं, और शादी भी मसूरी में ही होगी। शादी के फंक्शन में स्टार क्रिकेटर्स और देश के प्रतिष्ठित बिजनेसमैन का भी जमावड़ा देखने को मिला।भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना, नितीश राणा और युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ भी मसूरी पहुंचे हैं। वहीं महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने डांस स्टेप्स से फंक्शन की रौनक और भी बढ़ा दी। आपको दिखाते हैं। फैंस का फेवरेट वीडियोएम एस धोनी के साथ जमकर थिरके सुरेश रैनासाक्षी पंत की शादी के फंक्शन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें फैंस को अपने पूर्व कप्तान धोनी का एक अलग अंदाज देखने को मिला। शांत स्वभाव के दिग्गज क्रिकेटर ने अपने बचपन के दोस्त सुरेश रैना के साथ मिलकर शाम में चार चांद लगा दिए। फैंस को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी, पंत, सुरेश रैना और कुछ और लोग एक-दूसरे के कंधे पर हाथ रखकर गोले में खड़े हैं। View this post on Instagram Instagram Postबैकग्राउंड में "दमादम मस्त कलंदर" गाना बज रहा है। सभी लोग गाने को एंजॉय करते हुए उस खास पल को और भी खास बना रहे थे। View this post on Instagram Instagram Postसुरेश रैना ने सेरेमनी की एक तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर में वह और प्रियंका रैना, साक्षी और धोनी के साथ नजर आ रहे हैं। फैंस अपने पसंदीदा क्रिकेटर की तस्वीर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। फैंस इसे धोनी-रैना की रीयूनियन भी कह रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी की रात विराट कोहली समेत अन्य क्रिकेटर्स भी पहुंच सकते हैं।