एम एस धोनी के मीम्स देखकर हंस रहा था फैन, फ्लाइट में जब सामने आए माही फिर देखिए क्या हुआ

Photo Credit- Twitter
Photo Credit- Twitter

IPL 2020 का पहला मुकाबला महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स और रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। आईपीएल के 13वें संस्करण के लिए सभी टीमें अपनी तैयारियां शुरू कर चुकी है। चेन्नई सुपर किंग्स के बाद अब किंग्स इलेवन पंजाब ने भी अपना ट्रैनिंग कैंप शुरू कर दिया है। वहीं तैयारी के बीच सभी टीम आईपीएल के लिए अपन अपना प्रोमो भी सामने ला रही हैं।

Ad

ये भी पढ़े- IPL 2020: 4 खिलाड़ी जो राजस्थान रॉयल्स की ओर से सबसे बेस्ट मैच फिनिशर साबित हो सकते हैं

विश्व कप के बाद से ही महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया से दूर हैं। धोनी के फैंस को आईपीएल का इसीलिए बेसब्री से इंतजार हैं क्योंकि माही विश्व कप के बाद पहली बार खेलते हुए नजर आने वाले हैं। वहीं आईपीएल की शुरूआत से पहले एक प्रोमो वीडियो भी सामने आया था जिसमें सभी कप्तानों की कमजोरियों और मजबूती के बारे में बताया गया था। इस वीडियो के बाद सभी टीमें अपने अपने अंदाज में जवाब दे रही हैं। पहले मुंबई इंडियंस ने एक प्रोमो वीडियो जारी किया था और अब चेन्नई सुपर किंग्स ने जारी किया है।

चेन्नई ने जो वीडियो जारी किया है उसमें देखा जा सकता है कि एक कपल फ्लाइट में महेंद्र सिंह धोनी पर बने हुए मीम्स देख रहा है। हालांकि यह कपल शुरूआत में इस बात से पूरी तरह अंजान रहता है कि धोनी खुद उनके बगल में बैठे हुए है। कपल धोनी के मीम्स देखते हुए हंस रहा होता है तभी अचानक से उनकी नजर धोनी पर पड़ती है और जिसके देखने के बाद वो धोनी को सफाई देते हैं लेकिन कैप्टन कूल अपने अंदाज में ही इनको जवाब देते हैं। धोनी हेडफोन निकालते हुए कहते हैं बहुत शोर है ना..। इसके बाद अनाउंसमेंट होता है- सीट बेल्ट बांध लीजिए सर... प्लेन और हेलीकॉप्टर दोनों टेक ऑफ करेंगे।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications