IPL 2020: धोनी नजर आए मुस्कुराते, वीडियो हुआ वायरल

cricket cover image
photo- ms dhoni instagram account
photo- ms dhoni instagram account
Ad

महेंद्र सिंह धोनी का मैदान पर उतरने का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। धोनी ने जैसे ही चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से प्रेक्टिस शुरु की, चारों तरफ स्टेडियम में धोनी-धोनी का नाम गूंजने लगा। फैंस अपने थाला माही की एक झलक पाने के लिए बेकाबू होते नजर आए। इसी कड़ी में धोनी और रैना का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें धोनी और रैना बस पर बैठने जा रहे हैं और धोनी मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।

इस वायरल वीडियो में धोनी और रैना के साथ सीएसके के और भी खिलाड़ियों को देखा जा सकता है। वीडियो में खिलाड़ी बस में बैठने के लिए बाहर निकल रहे हैं। बाहर खड़े फैंस की नजर धोनी पर पड़ती है तो उनका उत्साह देखते ही बनता है। धोनी भी फैंस के इस प्यार को देखकर मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लगातार शेयर किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:आईपीएल पर कोरोना वायरस का असर, गवर्निंग काउसिंल के अध्यक्ष ने दिया ये बड़ा बयान

Ad

पहले भी वायरल हुआ वीडियो

इससे पहले भी धोनी का एक और वीडियो वायरल हो चुका है जिसे चेन्नई सुपर किंग्स में उनकी वापसी की तरह देखा गया। इसके साथ ही उनके पहले प्रैक्टिस सेशन की वीडियो भी काफी वायरल हुई थी।

Ad

ये भी पढ़ें: IPL 2020: डेब्यू करने वाले 3 विदेशी खिलाड़ी जिन पर होगी निगाहें

Ad

लंबे समय से मैदान से दूर हैं धोनी

महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय से मैदान से दूर चल रहे हैं। आईसीसी वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद धोनी ने कोई मैच नहीं खेला है। धोनी ने अपना आखिरी वनडे 9 जुलाई 2019 को खेला था। जिसके बाद से लगातार उनके सन्यास की भी अटकलें लगाई जा रही थीं।

आईपीएल से पहले लेंगे ब्रेक

बताया जा रहा है कि धोनी टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ 19 मार्च तक ट्रेनिंग करेंगे जिसके बाद वो पहले मैच से पहले ब्रेक लेंगे। बता दें, आईपीएल का पहला मुकाबला 29 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications