Fans comment on Sakshi Dhoni Post: महेंद्र सिंह धोनी, भारतीय क्रिकेट के दिग्गज, आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। देश-दुनिया भर में उनके लाखों फैंस हैं, जिनमें धोनी की दीवानगी इस कदर है कि वे उनके लुक और ट्रेंड्स तक को फॉलो करते हैं। वहीं उनकी पत्नी साक्षी सिंह भी सोशल मीडिया पर अक्सर छाई रहती हैं। साक्षी की सादगी से हर कोई परिचित है। इतने बड़े क्रिकेटर की पत्नी होने के बावजूद, साक्षी हमेशा सिंपल और सादगी में भरोसा रखती हैं।महेंद्र सिंह धोनी रांची में अपने परिवार के साथ एक साधारण जीवन जीना पसंद करते हैं और लाइमलाइट से दूर रहते हैं। बहुत कम मौके होते हैं जब उनकी फैमिली मीडिया के सामने आती है। वह अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया से दूर रखते हैं। हाल ही में उनकी पत्नी साक्षी सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिन पर फैंस महेंद्र सिंह धोनी को लेकर कई कमेंट कर रहे हैं। आपको दिखाते हैं फैंस के कुछ कमेंट्स।फैंस ने महेंद्र सिंह धोनी के लिए किए ढेरों कमेंट्ससाक्षी सिंह ने शनिवार शाम अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वह अपने दोस्तों और महेंद्र सिंह धोनी के साथ नजर आ रही हैं। साक्षी सिंह और महेंद्र सिंह धोनी की यह तस्वीर किसी फंक्शन के दौरान की है। फैंस उनकी तस्वीर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। कोई साक्षी सिंह की सुंदरता की तारीफ कर रहा है तो कोई उनकी ड्रेस की तारीफ कर रहा है। इस पोस्ट पर महेंद्र सिंह धोनी से जुड़े कई कमेंट्स भी देखने को मिले। View this post on Instagram Instagram Postएक फैन ने साक्षी की पोस्ट पर कमेंट कर लिखा, "साक्षी मैम, माही भाई की फोटो आगे डाला करिए, सिर्फ उन्हें देखने के लिए ही आया करता हूं।" वहीं एक अन्य फैन ने कमेंट किया, "लास्ट फोटो देखने के लिए ही तो आता हूं हमेशा।"साक्षी सिंह की पोस्ट पर फैंस ने किए कमेंट (photo credit: instagram/sakshisingh_r)गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी एक दूसरे को बचपन से ही जानते थे। धोनी और साक्षी दोनों रांची के एक ही स्कूल में पढ़ाई करते थे।