MS. Dhoni wife Sakshi Singh birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी आज (19 नवंबर) को अपना 36 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। साक्षी धोनी का जन्म 19 नवंबर 1988 को देहरादून में हुआ था। हालांकि, उनके जन्म के कुछ समय बाद ही उनका परिवार कुछ समय के लिए रांची शिफ्ट हो गया था। दिलचस्प बात यह है कि साक्षी और महेंद्र सिंह धोनी एक ही स्कूल में पढ़ा करते थे। तब इस दोनों ने सोचा भी नहीं होगा कि ये दोनों जीवनसाथी बन जाएंगे। स्कूल टाइम पर साक्षी और धोनी के बीच कोई बातचीत नहीं होती थी।दोनोंं की मुलाकात साल 2008 में ताज बंगाल होटल में हुई थी और वहीं से प्यार शुरु हुआ। इसके बाद उन्होंने 4 जुलाई 2010 को महेंद्र सिंह धोनी के साथ सात फेरे लिए। धोनी और साक्षी की एक प्यारी सी बेटी है, जिसका नाम जीवा है। धोनी और साक्षी फिलहाल रांची में रहते हैं। इंस्टाग्राम पर साक्षी धोनी के 6.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। साक्षी की हर फोटो पर फैंस लाखों कमेंट करते हैं। वैसे तो मिसेज धोनी का हर लुक गजब का होता है। लेकिन जब वह भारतीय परिधान पहनती हैं, तो बला की खूबसूरत लगती है।पार्टी करना है बेहद पसंद बता दें कि साक्षी सिंह ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया है। वे होटल ताज में इंटर्नशिप कर रही थीं, तभी धोनी से मुलाकात हुई थी। साक्षी के सोशल मीडिया पोस्ट से साफ जाहिर होता है कि वह इंटेलिजेंट और फन लविंग थीं। वे पार्टी में खूब एन्जॉय करती थीं और उन्हें पार्टी लवर कहना गलत नहीं होगा। दोस्तों के साथ समय बिताना उन्हें काफी अच्छा लगता है। View this post on Instagram Instagram Postमिसेज धोनी बनने से पहले की साक्षी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर मौजूद हैं जिसमें वो पार्टी करती नजर आ रही हैं। हालांकि शादी के बाद भी साक्षी को पार्टी करने से कोई एतबार नहीं है। वह अक्सर ही अपने दोस्तों के साथ क्लब में पार्टी करती हुई नजर आती हैं। तीन सिंतबर को साक्षी ने पोस्ट शेयर किया था, जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ झूमती हुई नजर आ रही थीं। उन्होंने फेस आर्ट भी करवाई थी। View this post on Instagram Instagram Post