एम एस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की धड़कन हैं - स्टीफन फ्लेमिंग

Nitesh
स्टीफन फ्लेमिंग और एम एस धोनी
स्टीफन फ्लेमिंग और एम एस धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कप्तान एम एस धोनी (MS Dhoni) को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ मुकाबला एम एस धोनी (MS Dhoni) का सीएसके के लिए 200वां मैच था। इस मौके पर फ्लेमिंग ने कहा कि धोनी टीम की धड़कन रहे हैं।

एम एस धोनी ने 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभाली थी और तब से वो ही टीम के कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में सीएसके तीन बार आईपीएल चैंपियन बन चुकी है। पिछले साल के अलावा हर सीजन टीम ने प्लेऑफ तक का सफर तय किया।

ये भी पढ़ें: क्रिस गेल को हिंदी में बात करना बहुत पसंद है, मोहम्मद शमी ने किया खुलासा

स्टीफन फ्लेमिंग के मुताबिक एम एस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ना केवल जबरदस्त प्रदर्शन किया, बल्कि बेहतरीन लीडरशिप का नमूना भी पेश किया। इस दौरान उन्होंने कई क्रिकेटर्स को गाइड भी किया जिससे उन्हें काफी फायदा हुआ।

स्टीफन फ्लेमिंग ने एम एस धोनी के लीडरशिप की तारीफ की

पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत के बाद स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा "एम एस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की धड़कन रहे हैं। जिस तरह की उन्होंने परफॉर्मेंस की है, टीम को गाइड किया और लीडरशिप स्किल दिखाई है वो काबिलेतारीफ है। उनके बारे में कहने के लिए शब्द कम पड़ जाएंगे। एक फ्रेंचाइज के लिए 200 मुकाबले खेलना और उसके बावजूद टीम के लिए उतनी ही प्रतिबद्धता दिखाना वाकई शानदार है। सीएसके और एम एस धोनी एक साथ आगे बढ़े हैं। दोनों के बीच काफी बेहतरीन रिलेशनशिप है।"

एम एस धोनी ने सीएसके के लिए अपना 200वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला। इसी मैदान पर धोनी ने 10 साल पहले वर्ल्ड कप का खिताब भी जीता था। धोनी के लिए उनका 200वां मैच लकी साबित हुआ और उनकी टीम ने इस आईपीएल सीजन की पहली जीत हासिल की।

ये भी पढ़ें: गौतम गंभीर के मुताबिक एम एस धोनी को चौथे या पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए

Quick Links

Edited by Nitesh
Be the first one to comment