क्रिस गेल को हिंदी में बात करना बहुत पसंद है, मोहम्मद शमी ने किया खुलासा

Nitesh
Photo Credit - IPL
Photo Credit - IPL

पंजाब किंग्स (Punjab Kings) दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल (Chris Gayle) को लेकर बड़ा खुलासा किया है। शमी के मुताबिक क्रिस गेल को हिंदी काफी पसंद है और ज्यादातर समय वो इसमें ही बात करना पसंद करते हैं। उन्होंने ये भी बताया कि पंजाब किंग्स के खिलाड़ी गेल को पंजाबी भी सिखाते हैं।

एबीपी आनंदा से खास बातचीत में मोहम्मद शमी ने क्रिस गेल को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा "क्रिस गेल को हिंदी बोलना काफी पसंद है। ज्यादातर समय वो हिंदी में ही बात करना पसंद करते हैं। इंग्लिश में बात करते हुए वो अचानक हिंदी बोलने लगते हैं। जिस तरह से हम लोग हिंदी में गाते हैं उसी तरह वो बोलते हैं। हमारी टीम के पंजाबी क्रिकेटर उन्हें पंजाबी भी सिखाते हैं। वो लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं और उनके पास काफी अनुभव है। एक इंसान के तौर पर वो काफी अच्छे हैं। उन्हें इंडियन क्लचर काफी पसंद है।"

ये भी पढ़ें: पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर ने एम एस धोनी को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी

क्रिस गेल पहले सीजन से ही आईपीएल का हिस्सा हैं

क्रिस गेल लंबे समय से आईपीएल का हिस्सा हैं। वो पहले सीजन से ही आईपीएल में खेल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। लगातार आईपीएल खेलने की वजह से गेल इंडियन कल्चर को काफी अच्छी तरह से जानते हैं। यही वजह है कि उन्हें फैंस भी काफी पसंद करते हैं। इंडियन फैंस के साथ उनका जुड़ाव काफी शानदार है।

अगर इस सीजन की बात करें तो उन्होंने पहले मुकाबले में 28 गेंद पर 40 रन बनाए थे। गेल चाहेंगे कि अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से इस सीजन वो जरुर पंजाब किंग्स को आईपीएल का खिताब दिलाएं। पंजाब ने अभी तक एक बार भी आईपीएल की ट्रॉफी नहीं जीती है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स की हार के लिए अजय जडेजा ने ऋषभ पंत की कप्तानी को ठहराया जिम्मेदार

Quick Links

Edited by Nitesh