5 खिलाड़ी जो आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा उम्र में बने प्लेयर ऑफ द मैच

IPL 2025, MS Dhoni, LSG vs CSK, Chris Gayle, Shane Warne, Pravin Tambe, Adam Gilchrist
LSG के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच बने धोनी (Photo Credit_iplt20.com)

Oldest Players to win Player of the Match: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का लगभग आधा सफर पूरा होने को है। जहां सोमवार 14 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने आखिरी ओवर तक चली टक्कर में लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हरा दिया। CSK ने लगातार 5 हार के बाद ये जीत हासिल की। इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी का खास योगदान रहा।

Ad

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने इस मैच में 7वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आकर 11 गेंद में 26 रन की नाबाद कैमियो पारी खेली। इसी पारी ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मैच बनाया और जीत दर्ज कराने में खास रही। धोनी को मैच के बाद प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके साथ ही वो आईपीएल में सबसे ज्यादा उम्रदराज खिलाड़ियों में शामिल हो गए जिन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच जीता हो। चलिए आपको बताते हैं वो 5 खिलाड़ी जो आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा उम्र में बने प्लेयर ऑफ द मैच जीतने में रहे हैं कामयाब

5. क्रिस गेल

टी20 क्रिकेट फॉर्मेट में यूनिवर्सल बॉस के नाम से विख्यात रहे वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल ने आईपीएल में कई बेहतरीन पारियां खेली हैं। जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। इसी तरह से 2020 के सीजन में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए उन्होंने केकेआर के खिलाफ 29 गेंद में 51 रन बनाए थे और पंजाब को जीत दिलायी थी। उन्हें 41 साल और 35 दिन की उम्र में प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया था।

4. एडम गिलक्रिस्ट

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट आईपीएल के चैंपियन कप्तान रहे हैं। एडम गिलक्रिस्ट को इस मेगा टी20 लीग में कई आकर्षक पारियां खेलने का अनुभव है। उन्होंने 2013 में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए आरसीबी के खिलाफ 41 गेंद में 85 रन की शानदार पारी खेलकर टारगे चेज कराया था। जिसके लिए उन्हें 41 साल और 181 दिन की उम्र में प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया था।

3. शेन वॉर्न

ऑस्ट्रेलिया के दिवंगत खिलाड़ी महान स्पिनर शेन वॉर्न आईपीएल के इतिहास के पहले चैंपियन कप्तान हैं। उन्होंने साल 2008 में राजस्थान रॉयल्स को खिताब दिलाया था। दुनिया को अलविदा कह चुके इस दिग्गज खिलाड़ी ने 41 साल 223 दिन की उम्र में प्लेयर ऑफ द मैच जीता था। 2011 में राजस्थान रॉयल्स के लिए कोच्चि टस्कर्स केरला के खिलाफ उन्होंने 16 रन देकर 3 विकेट झटके थे। और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया था।

2. प्रवीण तांबे

भारतीय क्रिकेट में स्पिन गेंदबाज प्रवीण तांबे वो नाम हो जिन्होंने उम्र को सिर्फ एक संख्या साबित किया था। प्रवीण तांबे ने 43 साल और 160 दिन की उम्र में प्लेयर ऑफ द मैच जीता था। उन्होंने साल 2014 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 26 रन देकर 3 विकेट झटके थे। जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

1. महेंद्र सिंह धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ शानदार पारी खेली। लखनऊ में खेले गए इस मैच में उन्होंने 11 गेंद में 26* रन बनाए। उनकी इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। ये अवार्ड उन्हें 43 साल और 281 दिन की उम्र में मिला। और वो इस लीग के सबसे उम्ररदराज खिलाड़ी बन गए।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications