आईपीएल 2019: 3 रिकॉर्ड जो इस सीज़न में एमएस धोनी तोड़ सकते हैं

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

#1 आईपीएल में 200 छक्के मारने वाले पहले भारतीय

छक्का मारते हुए धोनी
छक्का मारते हुए धोनी

एमएस धोनी हमेशा से अपनी हिटिंग क्षमताओं के लिए जाने जाते हैं। यह बल्लेबाज़ अपने लम्बे-लम्बे छक्के मारने की असाधारण काबिलियत से किसी भी गेंदबाज़ की लाइन और लेंथ बिगाड़ने में पूर्ण है। हालाँकि हाली के वर्षों में उन्होंने छक्के मारने के लिए संघर्ष किया है, लेकिन 2018 के आईपीएल सीज़न में वह अपनी छक्के मारने की प्राइम फॉर्म में दिखे हैं। धोनी ने पिछले सीज़न में 30 छक्के मारे थे। यह एक आईपीएल सीज़न में उनके लिए सबसे अधिक छक्के हैं।

आईपीएल इतिहास में सबसे ज़्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड किंग्स XI पंजाब के सलामी बल्लेबाज़ क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने इस प्रतियोगिता में 292 छक्के लगाए हैं। भारतीय बल्लेबाज़ों की बात की जाए तो धोनी इस सूची में 186 छक्कों के साथ स्थान पर आते हैं। अगर धोनी इस साल के आईपीएल में भी अपने पिछले साल जैसा खेल दिखाने में कामयाब रहते हैं, तो वह 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन सकते हैं।

Quick Links