MS Dhoni Mother in law Sheila Singh Owner: आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अहम मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी हार का सामना करना पड़ा। पहले चरण में जहां चेन्नई ने अपने मैदान पर मुंबई को शिकस्त दी थी, वहीं जब मुंबई में दोनों टीमों के बीच मैच खेला गया तो मेजबान मुंबई इंडियंस ने पिछली हार का बदला ले लिया। इस हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के टूर्नामेंट में आगे जाने के समीकरण मुश्किल हो गए हैं। हालांकि एमएस धोनी के लिए अभी भी दीवानगी जारी है। देशभर में उनके करोड़ों प्रशंसक हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान की पत्नी-बेटी को तो सभी जानते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं उनकी सास कौन हैं और क्या करती हैं? तो बता दें वे भी एक बिजनेसवूमेन हैं। एमएस धोनी की सास का नाम शीला सिंह हैं और वह लगभग 800 करोड़ रुपये मार्केट वैल्यू वाली कंपनी की सीईओ (CEO) हैं। आपको बताते हैं महेंद्र सिंह धोनी की सास के बारे में।करोड़ों की कीमत वाली कंपनी को एमएस धोनी की सास चलाती हैं महेंद्र सिंह धोनी की सास 800 करोड़ रुपये के प्रोडक्शन हाउस की सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) हैं। बता दें कि शीला सिंह की शादी आर.के. सिंह से हुई है। इस दिग्गज जोड़े के दो बच्चे बेटी साक्षी और बेटा अक्षय सिंह हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने कई व्यवसायों में निवेश किया है, जिसमें उनका प्रोडक्शन हाउस भी शामिल है, जिसकी कीमत 800 करोड़ रुपये है। हालांकि, करोड़ों की कीमत वाली इस कंपनी को एमएस धोनी की सास शीला देवी चलाती हैं। View this post on Instagram Instagram Postसाक्षी सिंह की मां शीला सिंह धोनी एंटरटेनमेंट लिमिटेड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में काम करती हैं। इस प्रमुख प्रोडक्शन हाउस की स्थापना कुछ साल पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी ने की थी। कंपनी की सफलता में उनका अहम योगदान है। उनके नेतृत्‍व में केवल पांच सालों में धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की कुल संपत्ति 800 करोड़ रुपये से ज्‍यादा हो गई है।