3 विकेटकीपर जो IPL में संजीव गोयनका के मालिकाना हक वाली टीम की संभाल चुके हैं कमान

Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants - 2024 Indian Premier League - Source: Getty
Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants - 2024 Indian Premier League - Source: Getty

3 Wicketkeepers Captains of Sanjeev Goenka IPL Teams: आईपीएल में ज्यादातर टीमों के मालिकाना हक भारत के बड़े उद्योगपतियों के पास हैं। इसमें संजीव गोयनका का नाम भी शामिल है। मौजूदा समय में लखनऊ सुपर जायंट्स का मालिकाना संजीव गोयनका के पास है। इससे पहले राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स का मालिकाना हक भी संजीव गोयनका के पास था।

Ad

LSG की बात करें, तो वो 2022 में इस लीग का हिस्सा बनी थी और टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। लखनऊ तीन में से दो सीजन में प्लेऑफ तक पहुंचने में सफल रही। IPL 2025 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को अपनी टीम का कप्तान नियुक्त किया है। ये तीसरी बार है, जब गोयनका ने आईपीएल में अपनी किसी टीम का कप्तान विकेटकीपर को बनाया है। इस आर्टिकल में हम आपको उन तीनों विकेटकीपर्स के बारे में बताने वाले हैं, जो IPL में गोयनका के मालिकाना हक वाली टीम की कमान संभाल चुके हैं।

3. ऋषभ पंत

Ad

IPL 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में LSG ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ की मोटी रकम में खरीदा था। वह आईपीएल के इतिहास में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी भी बने। मेगा इवेंट के 18वें सीजन के लिए संजीव गोयनका ने अपने मालिकाना हक वाली LSG के लिए ऋषभ पंत को कप्तान नियुक्त किया है। पंत इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा थे और उस फ्रेंचाइजी की कप्तानी का भी जिम्मा भी संभाल चुके हैं। अब ये देखने वाली बात होगी कि क्या पंत की कप्तानी में LSG ट्रॉफी जीतने में कामयाब होती है या नहीं।

2. केएल राहुल

केएल राहुल भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने तीन सीजन तक संजीव गोयनका के मालिकाना हक वाली IPL टीम LSG की कप्तानी की। राहुल की कप्तानी में लखनऊ लगातार दो बार प्लेऑफ में क्वालीफाई करने में सफल रही, लेकिन ट्रॉफी जीतने का स्वाद नहीं चख पाई। यही वजह रही कि IPL 2025 के लिए LSG ने राहुल को रिटेन नहीं किया था।

1. एमएस धोनी

राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स 2016 में IPL में शामिल हुई थी। इस टीम का मालिकाना हक संजीव गोयनका के पास था। उस सीजन में एमएस धोनी को टीम का कप्तान घोषित किया था। हालांकि, उनके नेतृत्व में RSP का प्रदर्शन काफी खराब रहा था और टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही थी। इसी वजह से IPL 2017 में RSP की कप्तान स्टीवे स्मिथ ने की थी।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications