MS Dhoni No Reaction On Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले की निंदा पूरे देश में की जा रही हैं, क्रिकेट जगत में भी सभी गुस्से में नजर आ रह हैं। विराट कोहली से लेकर शुभमन गिल तक हर कोई इस मामले पर गुस्सा व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, जिसके कारण उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा रहा है।
महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोल होते रहते हैं। उन्हें किसी भी सार्वजनिक कार्यों में पोस्ट शेयर करते हुए नहीं देखा गया है। देश को हिलाकर रख देने वाले पहलगाम हमले पर भी धोनी की तरफ से सोशल मीडिया पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई, जिसकी वजह से फैंस जमकर उन पर गुस्सा निकाल रहे हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने इस मामले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भारत इस हमले का बदला जरूर लेगा, पहलगाम हमले के बाद गंभीर को जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है। वहीं पाकिस्तानी खिलाड़ी भी इस हमले की कड़ी निंदा कर रहे हैं। दूसरी ओर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया अपने ही देश के प्रधानमंत्री और उपप्रधानमंत्री पर भी निशाना साध चुके हैं। इसी बीच फैंस के निशाने पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी फैंस ने निशाने पर आ गए हैं। एमएस धोनी ने अब तक पहलगाम हमले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, इसलिए उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। बता दें कि धोनी साल 2011 में भारतीय टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट पद से सम्मानित किए गए थे।
फैंस ने महेंद्र सिंह धोनी को बनाया निशाना
(मैं पहले CSK का प्रशंसक था, लेकिन इस साल मैंने एमएस धोनी का पाखंड देखा। मुर्शिदाबाद और बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न पर वे चुप रहे। जबकि कई खिलाड़ियों ने पहलगाम के बारे में पोस्ट किया, उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसके बजाय, CSK के सोशल हैंडल पाकिस्तान क्रिकेट लीग की प्रशंसा से भरे हुए हैं।)
(जो राम जी का नहीं हो सकता वो किसी का नहीं हो सकता।)
(जो राम जी का नहीं हो सकता वो किसी का नहीं हो सकता।)
(उन्होंने सनातन धर्म का अपमान किया, जो कोई भी अपनी संस्कृति और धर्म का सम्मान नहीं कर सकता है वह किसी भी सम्मान के योग्य नहीं है या बड़े पैमाने पर लोगों से रहता है।जागो हिंदुओं जो कोई भी हमारे धर्म का सम्मान नहीं करता है, हमारी संस्कृति कभी भी हमारी आदर्श नहीं हो सकती है।)