एमएस धोनी ने दोस्तों संग की पार्टी, खुले आसमान के नीचे खाया खाना; सामने आई खास तस्वीर

ms dhoni
एमएस धोनी ने अपने दोस्तों के साथ बिताया समय photo credit: x.com/msdfansofficial,CricCrazyJohns)

Mahendra Singh Dhoni party with friends: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट जगत के महान खिलाड़ियों में से एक हैं। शानदार प्रदर्शन की वजह से धोनी अपने फैंस के दिल में बसते हैं। लाखों लोग महेंद्र सिंह धोनी के फैन हैं। दीवानगी इस हद तक कि माही की एक झलक देखने के लिए घंटो लाइन में लगने को तैयार हो जाते हैं। वहीं, फैंस अपने फेवरेट क्रिकेटर के स्टाइल, ड्रेसिंग सेंस को भी बखूबी फॉलो करते हैं। माही का स्वाभाव भी बिल्कुल जमीनी स्तर से जुड़ा हुआ है।

Ad

इस बीच एमएस धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें यह दिग्गज अपने दोस्तों के साथ एक लोकल ढाबे में खाने का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं।

दोस्तों के साथ एंजॉय करते नजर आए महेंद्र सिंह धोनी

सोशल मीडिया पर धोनी की वायरल तस्वीर में आप देख सकते हैं कि वह किसी लोकल ढाबे पर कुछ लोगों के साथ पार्टी कर रहे हैं। तस्वीर से साफ है कि ये सब माही के दोस्त हैं। वीकेंड पर धोनी ने अपने कुछ पुराने दोस्तों के साथ बिलकुल देसी अंदाज में पार्टी की। फोटो में धोनी समेत कुल 14 लोग हैं और सभी खूब मस्ती कर रहे हैं।

Ad

इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद परिवार के साथ समय बिताते हैं

महेंद्र सिंह धोनी अपने देसी अंदाज की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं और खूब सुर्खियां बटोरते हैं। दुनियाभर की दौलत-शोहरत पा लेने के बावजूद वह जमीन से जुड़े हुए हैं और मिलनसार व्यवहार भी है। शायद उनके इस व्यवहार की वजह उनका बचपन है, क्योंकि उन्होंने बचपन में बहुत संघर्ष किया है, तब जाकर यह मुकाम हासिल कर पाए हैं।

पिता का हाथ बंटाने के लिए उन्होंने रेलवे में नौकरी की, लेकिन क्रिकेट के प्रति ऐसा जुनून था कि उन्होंने वह नौकरी छोड़ दी। वहीं, साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद, वह अपना पूरा समय परिवार के साथ बिताते हैं। धोनी रांची शहर से बाहर कई एकड़ में फैले अपने फॉर्म हाउस में जैविक खेती भी करते हैं। क्रिकेट में इतना बड़ा मुकाम हासिल करने के बावजूद, वह अपने शुरुआत के दोस्तों के साथ समय बिताते जरूर नजर आते हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications