एम एस धोनी संन्यास के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के ट्रेनिंग कैंप में बिजी हैं। मंगलवार को चेन्नई में उन्होंने बल्लेबाजी का जमकर अभ्यास किया और ताबड़तोड़ छक्के लगाए। एम एस धोनी ने कई बार गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया। इनमें से कुछ छक्के ऐसे भी रहे जो स्टैंड के बाहर जाकर गिरे।स्पोर्टस्टार से खास बातचीत में सीएसके के सीईओ के एस विश्वनाथन ने कहा कि एम एस धोनी एकदम रिलैक्स और कॉन्फिडेंट दिख रहे थे। इसके अलावा वो बेहतरीन टाइमिंग के साथ बैटिंग कर रहे थे और कुछ जबरदस्त छक्के उन्होंने लगाए। विश्वनाथन ने कहा कि एम एस धोनी गेंद को काफी अच्छी तरह से स्ट्राइक कर रहे हैं। उन्होंने मैदान के चारों तरफ छक्के लगाए। धोनी हमेशा की तरह रिलैक्स, कॉन्फिडेंट और खुश दिख रहे थे।के एस विश्वनाथन ने कहा कि टीम को एम एस धोनी के संन्यास का फैसला उनके इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ही पता चला। टीम इस फैसले से काफी हैरान थी।ये भी पढ़ें: रिकी पोंटिंग ने रविचंद्रन अश्विन को दी चेतावनी, कहा जब तक मैं दिल्ली कैपिटल्स का कोच हूं मांकडिंग नहीं होना चाहिएAnd Den there were Lions...🦁💛#StartTheWhistles #Yellove pic.twitter.com/NetwtS4eSi— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) August 20, 2020सीएसके के सीईओ ने टीम के ट्रेनिंग कैंप को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने काफी समय से ट्रेनिंग नहीं की थी और लंबे ब्रेक से आ रहे थे। उन्होंने अपने आपको पूरी तरह से स्ट्रेच नहीं किया था और ये चोट की वजह भी बन सकती है। हालांकि धीरे-धीरे वो लय में आ जाएंगे।एम एस धोनी ने 15 अगस्त को किया था संन्यास का ऐलानआपको बता दें कि एम एस धोनी ने 15 अगस्त की शाम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। एम एस धोनी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर संन्यास का ऐलान कर दिया। उन्होंने लिखा कि अब मुझे रिटायर समझा जाए। एम एस धोनी ने अपने करियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की और जिस सादगी के साथ उन्होंने खेला, उसी सादगी के साथ संन्यास भी ले लिया। View this post on Instagram Thanks a lot for ur love and support throughout.from 1929 hrs consider me as Retired A post shared by M S Dhoni (@mahi7781) on Aug 15, 2020 at 7:01am PDTये भी पढ़ें: शुभमन गिल इस बार केकेआर की लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा होंगे - ब्रेंडन मैक्कलम