'गुलाबी शरारा' गाने पर थिरकते दिखे एमएस धोनी, पत्नी साक्षी भी आईं नजर; देखें वायरल वीडियो 

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर (photo credit: instagram/sakshisingh_r)

MS Dhoni dance video viral: भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। देश- दुनिया भर में उनके लाखों-करोड़ों फैंस हैं। क्रिकेट जगत में उनकी जगह अभी तक कोई भी नहीं ले पाया है। धोनी जहां भी जाते हैं, उनके चाहने वालों की भीड़ लग जाती है। वहीं उनकी पत्नी साक्षी भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इतने बड़े दिग्गज क्रिकेटर की पत्नी होने के बावजूद साक्षी बहुत ज्यादा लाइमलाइट में आना नहीं पसंद करती हैं। वह कुछ खास मौकों पर ही धोनी के साथ या फिर अपने दोस्तों के पार्टी वगैरह करती हैं।

Ad

वहीं क्रिकेट से दूर महेंद्र सिंह धोनी रांची में अपने परिवार के साधारण जीवन जीना पसंद करते हैं और लाइमलाइट से दूर रहते हैं। ऐसा बहुत ही कम होता है जब उनकी फैमिली मीडिया के सामने आए। वह अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया से दूर रखते हैं। हाल ही में धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी वाइफ और दोस्तों के साथ पहाड़ी पार्टी एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी डांस करते आए नजर

पूर्व भारतीय कप्तान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी वाइफ साक्षी सिंह और अपने दोस्तों के साथ पहाड़ी गाने गुलाबी शरारा पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ कुछ पहाड़ी लोग भी हैं, जो स्थानीय लग रहे हैं। फैंस उनके इस वीडियो को जमकर शेयर कर हैं।

Ad

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी के कई पार्टी वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिसे देख लगता है धोनी जैसे ही फ्री होते हैं अपने दोस्तों के साथ अपने मूड को रिफ्रेश करने निकल पड़ते हैं।

बचपन के दोस्त हैं महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी सिंह

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी एक दूसरे को बचपन से ही जानते थे और धोनी और साक्षी भी रांची में एक ही स्कूल में पढ़ाई करते थे। उन दोनों के पिता रांची में एक साथ काम करते थे। इन दोनों के परिवार के बीच शुरुआत से ही काफी अच्छा रिश्ता था। लेकिन कुछ समय बाद साक्षी का परिवार देहरादून शिफ्ट हो गया था और फिर उसके बाद दोनों का कोई संपर्क नहीं था। काफी सालों बाद धोनी दोबारा साक्षी से मिले। हालांकि तब तक धोनी के जीवन में काफी कुछ बदल गया था। धोनी और साक्षी के बीच दोबारा बातचीत शुरू हुई और फिर इनके बीच प्यार होगया और बाद में ये दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications