मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी का इंग्लैंड में भी दिखेगा जलवा, खरीदी नई टीम; सामने आया बड़ा अपडेट

Photo Credit: thehundred Instagram
Photo Credit: thehundred Instagram

Mumbai Indians Bag Oval Invincibles: IPL की संयुक्त रूप से सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, मुंबई इंडियंस की टीम के मालिक मुकेश अंबानी ने इंग्लैंड में खेली जाने वाली द हंड्रेड लीग की टीम ओवल इनविंसिबल्स की 49% हिस्सेदारी हासिल कर ली है। ये पहला मौका है, जब भारत की किसी फ्रेंचाइजी ने इंग्लैंड की इस लीग की टीम में हिस्सेदारी पाई है।

Ad

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को ECB द्वारा ओवल इनविंसिबल्स की हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया शुरू हुई। इसके तहत इनविंसिबल्स अपनी टीम की 49% हिस्सेदारी बेचना चाहती थी। रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी ने अपनी IPL फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के जरिए 49% हिस्सेदारी को खरीदने में कामयाब रहे। ये डील 61 मिलियन पाउंड में हुई है, जो भारतीय रूपये में 658 करोड़ के करीब होते हैं।

मुंबई इंडियंस ने खरीदी एक और टीम

बता दें कि ओवल इनविंसिबल्स द हंड्रेड की सफल टीम है। मेंस प्रतियोगिता में इस टीम ने दो बार टाइटल जीता है और विमेंस प्रतियोगिता में भी ओवल इनविंसिबल्स दो बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाने में कामयाब रही है।

Ad

गौरतलब हो कि मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने विश्व भर में खेली जाने वाली कई अलग-अलग टी20 लीग्स में टीमें खरीदी हुई हैं। इंडियंन प्रीमियर लीग में मुकेश अंबानी की फ्रेंचाइजी का नाम मुंबई इंडियंस है। विमेंस प्रीमियर लीग में भी मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट का हिस्सा है।

SA20 लीग में MI की फ्रेंचाइजी की टीम का नाम एमआई केपटाउन है। MI एमिरेट्स UAE में खेली जाने वाली ILT20 लीग में हिस्सा लेती है। वहीं, MI न्यूयॉर्क MLC में शामिल है ये टूर्नामेंट यूसए में खेला जाता है। अब इंग्लैंड की द हंड्रेड लीग में भी MI की फ्रेंचाइजी की होगी।

यह पहले से ही स्पष्ट था कि अंबानी परिवार द हंड्रेड की टीमों में हिस्सेदारी लेने में दिलचस्पी रखता है। MI लंदन स्पिरिट और इनविंसिबल्स में से किसी एक टीम पर दांव लगाना चाहती थी। आखिरकार उसने इनविंसिबल्स में हिस्सेदारी हासिल करने में कामयाबी हासिल की। अंबानी इस टीम की 100% हिस्सेदारी पा सकते हैं। अगर सरे काउंटी क्लब अपनी 51% हिस्सेदारी बेचने के लिए तैयार हो जाता है।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications