IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने जबरदस्त तेज गेंदबाज सहित कुल 11 खिलाड़‍ियों को किया रिलीज, कई बड़े नाम शामिल 

IPL 2023: Qualifier 2 - Gujarat Titans v Mumbai Indians
मुंबई इंडियंस ने अब तक पांच बार आईपीएल खिताब जीते हैं

पांच बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने रविवार को आईपीएल 2024 (IPL 2024) के मिनी-ऑक्‍शन से पहले अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़‍ियों की लिस्‍ट की घोषणा की। मुंबई इंडियंस ने दिग्‍गज तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) सहित कुल 11 खिलाड़‍ियों को रिलीज किया है।

Ad

मुंबई इंडियंस ने अपने प्रमुख खिलाड़‍ियों को टीम में बरकरार रखा है। मुंबई इंडियंस खेमे में खबरें जोर पकड़ रही हैं कि हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस से वापसी हो रही है। हालाँकि, गुजरात टाइटंस ने रिटेन खिलाड़‍ियों की लिस्‍ट में हार्दिक पांड्या का नाम रखा। इसके बावजूद खबरें चल रही है कि हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस में ट्रेड किया जाएगा। ऐसा इसलिए क्‍योंकि ट्रेड विंडो की आखिरी तारीख 12 दिसंबर है।

बहरहाल, मुंबई इंडियंस ने 17 खिलाड़‍ियों को रिटेन किया, जिसमें लखनऊ सुपरजायंट्स से ट्रेड किए गए रोमारियो शेफर्ड का भी नाम शामिल है। वहीं, पांच बार की चैंपियन ने कुल 11 खिलाड़‍ियों को रिलीज किया, जो अब आईपीएल 2024 के मिनी-ऑक्‍शन में नजर आएंगे।

याद दिला दें कि मुंबई इंडियंस का पिछले सीजन में प्रदर्शन अच्‍छा रहा था। रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2023 की अंक तालिका में चौथे स्‍थान पर रही थी। गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को फाइनल में पहुंचने से रोका था। मुंबई इंडियंस की कोशिश आगामी आईपीएल में छठी बार खिताब जीतने की होगी।

मुंबई इंडियंस के रिटेन खिलाड़‍ियों की लिस्‍ट

रोहित शर्मा, डेवाल्‍ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्‍णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, कैमरन ग्रीन, शम्‍स मुलानी, नेहाल वढेरा, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरनडोर्फ और रोमारियो शेफर्ड (एलएसजी से ट्रेड)।

मुंबई इंडियंस के रिलीज खिलाड़‍ियों की लिस्‍ट

अर्शद खान, रमनदीप सिंह, ऋतिक शौकीन, राघव गोयल, जोफ्रा आर्चर, ट्रिस्‍टन स्‍टब्‍स, डुआन यानसेन, झाय रिचर्डसन, राइली मेरेडिथ, क्रिस जॉर्डन और संदीप वॉरियर।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications