IPL 2024 ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने जबरदस्त तेज गेंदबाजों को किया शामिल, जानिये आगामी सीजन के लिए पूरा स्क्वाड 

मुंबई इंडियंस तेज गेंदबाजी के मोर्चे पर काफी मजबूत नजर आ रही (PIC : X)
मुंबई इंडियंस तेज गेंदबाजी के मोर्चे पर काफी मजबूत नजर आ रही (PIC : X)

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने IPL 2024 Auction से पहले तकरीबन एक दर्जन खिलाड़ियों को स्क्वाड से बाहर का रास्ता दिखाया था, जिसमें ज्यादातर बड़े विदेशी तेज गेंदबाज शामिल थे। इसी वजह से टीम ने दुबई में 19 दिसंबर को आयोजित हुए ऑक्शन में तेज गेंदबाजों पर पैसा खर्च किया और कुछ प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा। मुंबई इंडियंस की टीम ऑक्शन में 17.75 करोड़ की राशि के साथ आई थी और उसे 8 स्लॉट भरने थे, जिसमें से 4 विदेशी थे। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी मुंबई फ्रेंचाइजी की सबसे महंगी खरीद रहे, जिन्हें 5 करोड़ की बोली लगाकर पांच बार की चैंपियन टीम ने अपने साथ जोड़ा। गेराल्ट कोएट्जी ने SA20 लीग और दक्षिण अफ्रीका के लिए वर्ल्ड कप में जबरदस्त प्रदर्शन किया था।

वर्ल्ड कप में ही श्रीलंका के लिए नई गेंद से विकेट चटकाने वाले दिलशान मधुशंका को भी मुंबई अपने साथ जोड़ने में सफल रही। श्रीलंका के ही तेज गेंदबाज नुवान तुषारा भी आगामी सीजन के लिए टीम का हिस्सा बनेगा, जिनका एक्शन श्रीलंकाई दिग्गज लसिथ मलिंगा से मिलता-जुलता है। इसके अलावा मुंबई इंडियंस ने अफगानिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी को खरीदा। वहीं कुछ प्रतिभाशाली अनकैप्ड खिलाड़ी भी अपने साथ जोड़ने में सफल रही।

आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या की अगुवाई में मुंबई इंडियंस में एक नए दौर की शुरुआत होगी। ऐसे में रोहित शर्मा की विरासत को नए कप्तान कैसे आगे बढ़ाते हैं, ये देखना दिलचस्प होगा।

IPL 2024 Auction में मुंबई इंडियंस के द्वारा खरीदे गए खिलाड़ी

गेराल्ड कोएट्जी (5 करोड़ रुपये), दिलशान मधुशंका (4.6 करोड़ रुपये), नुवान तुषारा (4.8 करोड़ रुपये), मोहम्मद नबी (1.5 करोड़ रुपये), नमन धीर (20 लाख रुपये), अंशुल कम्बोज (20 लाख रुपये), श्रेयस गोपाल (20 लाख रुपये), शिवालिक शर्मा (20 लाख रुपये)

IPL 2024 Auction के बाद मुंबई इंडियंस का पूरा स्क्वाड

हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, आकाश मधवाल, अर्जुन तेंदुलकर, डेवाल्ड ब्रेविस, इशान किशन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय सिंह, तिलक वर्मा, नेहाल वढेरा, पीयूष चावला, रोमारियो शेफर्ड, शम्स मुलानी, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, विष्णु विनोद, नुवान तुषारा, अंशुल कंबोज, नमन धीर, श्रेयस गोपाल, दिलशान मधुशंका, गेराल्ड कोएट्जी, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
App download animated image Get the free App now