IPL 2020 Auction: मुंबई इंडियंस की पूरी टीम की लिस्ट और जानकारी

 रोहित और टीम के खिलाड़ी
रोहित और टीम के खिलाड़ी

आईपीएल 2020 की नीलामी प्रक्रिया गुरुवार को कोलकाता में समाप्त हो गई। मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में छह खिलाड़ियों को खरीदा। उनकी टीम में कुल 24 खिलाड़ी शामिल हो गए हैं। पर्स में कम पैसे होने के बाद भी मुंबई के मैनेजमेंट ने चतुराई का परिचय देते हुए कुछ बेहतरीन खिलाड़ी टीम में शामिल किये। सबसे अहम नाम उनकी टीम में क्रिस लिन का है।

Ad

मुंबई इंडियंस ने क्रिस लिन को सबसे पहले अपनी टीम में शामिल किया। टीम के लिए पहले के सीजन में खेल चुके सौरभ तिवारी को भी मुंबई ने अपने साथ जोड़ा। इसके अलावा नाथन कुल्टर नाइल, मोहसिन खान, दिग्विजय देशमुख और प्रिंस बलवंत राय सिंह को भी मुंबई इंडियंस ने खरीदकर अपनी टीम का हिस्सा बनाया है। मोहसिन और दिग्विजय दोनों युवा तेज गेंदबाज हैं।

यह भी पढ़ें: केएल राहुल को किंग्स इलेवन पंजाब का कप्तान नियुक्त किया गया

क्रिस लिन को खरीदने पर टीम के मेंटर मेहला जयवर्धने ने कहा कि इस राशि (दो करोड़) में उन्हें टीम के साथ जोड़ना आश्चर्यजनक था। आगे उन्होंने कहा कि हम सीजन के बारे में सोच रहे हैं और हमें यह भी नहीं भूलना चाहिए कि टीम अनुभवी है।

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों की लिस्ट

रोहित शर्मा (कप्तान), आदित्य तरे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकूल रॉय, धवल कुलकर्णी, हार्दिक पांड्या, इशान किशन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, किरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, लसिथ मलिंगा, मिचेल मैक्लेनेघन, क्विंटन डी कॉक, राहुल चाहर, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट, क्रिस लिन, नाथन कुल्टर नाइल, सौरभ तिवारी, मोहसिन खान, दिग्विजय देशमुख, प्रिंस बलवंत राय सिंह।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications