Mumbai Indians Player Amelia Kerr Relationship: यूपी वारियर्स बनाम मुंबई इंडियंस महिला प्रीमियर लीग 2025 का 16वां मुकाबला 06 मार्च को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस की तरफ से न्यूजीलैंड की खिलाड़ी अमेलिया केर भी खेल रही हैं। अमेलिया केर अपने खेल से तो कमाल करती ही हैं, साथ ही वह अपनी सुंदरता की वजह से भी सोशल मीडिया पर छाईं रहती हैं। उन्हें मुंबई इंडियंस ने एक करोड़ रुपए में रिटेन किया है। साल 2024 में भी अमेलिया केर को मुबंई इंडियंस ने खरीदा था। अमेलिया केर अपने रिश्ते की वजह से भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। उन्होंने अपने रिश्ते को छिपाया नहीं है। अमेलिया केर की इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर उनकी और उनके ब्वॉयफ्रेंड की कई तस्वीरें शेयर की गई हैं। आपको बताते हैं अमेलिया किसे डेट कर रही हैं।मुंबई इंडियंस की ऑलराउंडर अमेलिया केर इस क्रिकेटर को कर रही हैं डेटआपको बता दें कि अमेलिया केर के बॉयफ्रेंड नाथन स्मिथ हैं, और अमेलिया केर ही नहीं, उनके ब्वॉयफ्रेंड भी एक क्रिकेटर हैं। नाथन स्मिथ न्यूजीलैंड के लिए खेलते हैं। इंटरनेट पर उनके रिश्ते के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन इंस्टाग्राम पर दोनों द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में उनके बीच का प्यार आसानी से देखा जा सकता है।अमेलिया केर अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपनी और स्मिथ नाथन के वेकेशन के दौरान की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। फैंस भी दोनों की तस्वीरों को खूब पसंद करते हैं, और दोनों कई बार स्टेडियम में एक साथ स्पॉट भी किए जा चुके हैं। दोनों एक-दूसरे के करियर में भी अहम भूमिका निभाते हैं। View this post on Instagram Instagram Postअमेलिया केर की बहन भी हैं क्रिकेटर2018 में, केर ने न्यूजीलैंड की महिला खिलाड़ी का खिताब जीता, साथ ही ICC महिला इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर का प्रतिष्ठित सम्मान भी जीता था। शायद ही आपको पता हो कि अमेलिया केर के परिवार में अन्य सदस्य भी क्रिकेटर हैं। अमेलिया की बड़ी बहन जेस केर भी एक क्रिकेटर हैं, जिन्होंने 2020 में न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय टीम के लिए पदार्पण किया था। अमेलिया केर की मां जो और पिता रॉबी दोनों ने घरेलू स्तर पर वेलिंगटन का प्रतिनिधित्व किया है, उनके दादा भी ब्रूस मरे न्यूजीलैंड के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर थे।