राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार के बाद मुंबई इंडियंस का चौंकाने वाला आंकड़ा, IPL में छठी बार उनके साथ हुआ ऐसा

मुंबई इंडियंस की टीम (Photo Credit - IPLT20)
मुंबई इंडियंस की टीम (Photo Credit - IPLT20)

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का खराब फॉर्म आईपीएल 2024 (IPL) में लगातार जारी है। उन्हें अपने होम ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में भी हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान रॉयल्स ने वानखेड़े में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस को बुरी तरह हरा दिया। मुंबई इंडियंस की ये लगातार तीसरी हार थी और इसके साथ ही उनका एक चौंकाने वाला आंकड़ा भी सामने आया है। आईपीएल में ये छठी बार है जब मुंबई इंडियंस को सीजन के अपने शुरुआती तीन मैच में लगातार हार का सामना करना पड़ा है।

Ad

आईपीएल 2024 के 14वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को एकतरफा 6 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 125 रन ही बना पाई। जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने इस टार्गेट को 15.3 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। राजस्थान रॉयल्स ने लगातार तीसरी जीत हासिल की और मुंबई इंडियंस को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा।

मुंबई इंडियंस छठी बार आईपीएल में शुरुआती तीन मैच हारी

ये पहली बार नहीं है जब मुंबई को सीजन के अपने शुरुआती तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा हो। इससे पहले उनके साथ कई बार ऐसा हो चुका है। आईपीएल के पहले सीजन में भी मुंबई को अपने पहले तीन मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उनके साथ 2014 के सीजन में ऐसा हुआ। वहीं आईपीएल 2015 और आईपीएल 2018 में भी वो अपने पहले तीन मैच हार गए थे। आईपीएल 2022 में भी उनके साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। हालांकि 2015 के सीजन में टीम ने शुरुआती मुकाबले हारने के बावजूद बेहतरीन तरीके से कमबैक करते हुए टाइटल अपने नाम किया था। ऐसे में मुंबई इंडियंस को ज्यादा निराश होने की जरुरत नहीं है, क्योंकि वो अभी भी वापसी करने में सक्षम हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications