मुंबई इंडियंस ने तोड़ा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का रिकॉर्ड, IPL 2023 एलिमिनेटर में जबरदस्त जीत से खास लिस्ट में बनाई जगह

मुंबई इंडियंस ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की
मुंबई इंडियंस ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की

IPL 2023 अपने आखिरी पड़ाव पर है और 24 मई को टूर्नामेंट का एलिमिनेटर मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने एकतरफा जीत दर्ज की। मुंबई ने बल्लेबाजी के दौरान अंतिम ओवरों में कम रन बनाये लेकिन उनके द्वारा बनाया गया कुल स्कोर ही लखनऊ की टीम के लिए काफी साबित हुआ और टीम अपने 20 ओवर भी खेल नहीं पाई। इस तरह मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर मुकाबले में जबरदस्त जीत दर्ज की और रनों के लिहाज से आईपीएल प्लेऑफ में सबसे बड़ी जीत के लिहाज से तीसरा स्थान हासिल किया।

Ad

चेन्नई में खेले गए IPL 2023 के एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 81 रनों से हराकर मुंबई इंडियंस (LSG vs MI) ने दूसरे क्वालीफ़ायर में जगह बना ली। पहले खेलते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 182/8 का स्कोर बनाया, जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स 16.3 ओवर में 101 रन बनाकर ढेर हो गई।

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल प्लेऑफ में रनों के लिहाज से बड़ी जीत दर्ज के मामले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पीछे छोड़ा

मुंबई इंडियंस की 81 रनों के अंतर से जीत, प्लेऑफ में किसी भी टीम की तीसरी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले तीसरे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर थी, जिसने 2015 एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 71 रनों के बड़े अंतर से हराया था। अब मुंबई ने आरसीबी को पीछे छोड़ दिया है।

आईपीएल प्लेऑफ में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स के नाम है, जिसने 2008 के सेमीफाइनल में दिल्ली डेयरडेविल्स (कैपिटल्स) को 105 रनों के बड़े अंतर से हराया था और उनका यह रिकॉर्ड आज भी कायम है। उस सीजन की विजेता भी राजस्थान रॉयल्स ही रही थी। दूसरे स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स है, जिसने 2012 क्वालीफ़ायर 2 में 86 रन से दिल्ली डेयरडेविल्स (कैपिटल्स) को मात दी थी। वहीं तीसरे स्थान पर मुंबई और चौथे स्थान पर आरसीबी है। पांचवें स्थान पर एक बार फिर से चेन्नई की टीम है। 2011 के फाइनल में आरसीबी को 58 रनों से हराकर एमएस धोनी की अगुवाई में टीम ने आईपीएल प्लेऑफ में रनों के लिहाज से पांचवीं सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications