मुंबई इंडियंस ने अपने 7 खिलाड़ियों को किया टीम से बाहर

मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस

आईपीएल की डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अपनी टीम से सात खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। हालांकि इन खिलाड़ियों में एक या दो खिलाड़ी ही बड़े नाम है। रिलीज खिलाड़ियों के बारे में मुंबई इंडियंस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बताया है। पिछले साल आईपीएल में जीत हासिल करने वाली मुंबई इंडियंस की टीम में सात खिलाड़ी बाहर जाने से कुल 18 खिलाड़ी बचे हैं।

दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को मुंबई इंडियंस की टीम से रिलीज कर दिया गया है। उनके अलावा मिचेल मैक्लैनेघन, नाथन कुल्टर नाइल, जेम्स पैटिनसन, शेरफेन रदरफोर्ड, लेग स्पिनर प्रिंस बलवंत राय और तेज गेंदबाज दिग्विजय देशमुख को रिलीज किया गया है। इसका अर्थ यह हुआ कि अगले सीजन के लिए मुंबई इंडियंस की टीम चार विदेशी खिलाड़ियों के लिए स्लॉट खाली हुए हैं।

मुंबई इंडियंस के रिटेन खिलाड़ी

रोहित शर्मा, क्विंटन डीकॉक, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, क्रिस लिन, अनमोलप्रीत सिंह, सौरभ तिवारी, आदित्य तरे, किरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, अनुकूल रॉय, जसप्रीत बुमराह ट्रेंट बोल्ट, राहुल चाहर, जयंत यादव, धवल कुलकर्णी, मोहसिन खान।

रिलीज खिलाड़ी

लसिथ मलिंगा, मिचेल मैक्लैनेघन, जेम्स पैटिनसन, नाथन कुल्टर नाइल, शेरफेन रदरफोर्ड, प्रिंस बलवंत रॉय, दिग्विजय देशमुख।

मुंबई इंडियंस की टीम ने लगातार पिछले दो सीजन में जीत हासिल की और उनकी टीम ने सामूहिक प्रयास करते हुए एकजुटता का शानदार परिचय देते हुए जीत दर्ज की। यूएई में जाकर खिताबी जीत हासिल करने वाली मुंबई की टीम ने पिछला सीजन एकतरफा जीता। उनके सामने अन्य किसी टीम को टिकने का मौका ही नहीं मिला। रोहित शर्मा की कप्तानी में इस टीम ने पांच बार खिताबी जीत हासिल की है।

व्यक्तिगत कारणों से पिछले आईपीएल में लसिथ मलिंगा नहीं खेले थे। इस बार उन्हें रिलीज किया गया है। देखना होगा कि मुंबई मैनेजमेंट की नजरें किन खिलाड़ियों के ऊपर है। नीलामी के दौरान यह टीम कुछ बड़े नाम अपने पाले में लाना चाहेगी।

Quick Links