आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने वाले मयंक मारकंडे अब अगले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए दिखेंगे। मुंबई इंडियंस ने मयंक मारकंडे के बदले शरफेन रदरफोर्ड को दिल्ली कैपिटल्स से ट्रेड किया है। मयंक मारकंडे ने 2018 के आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए सभी 14 मैच खेले थे।जबकि 2019 के आईपीएल सीजन में उनकी जगह उभरते हुए गेंदबाज राहुल चाहर को प्राथमिकता दी गई थी और मयंक को मौका नहीं मिला था। वहीं अब आने वाले समय में मयंक दिल्ली की ओर से तो शरफेन रदरफोर्ड मुंबई की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगे।मुंबई इंडियंस की तरफ से इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी गई:🚨 Official: MI complete trade with DC as Sherfane Rutherford replaces @MarkandeMayank!Read more 👇🏻#OneFamily #CricketMeriJaan @IPL https://t.co/I5qxtq37l9— Mumbai Indians (@mipaltan) July 31, 2019यह भी पढ़ें : वर्ल्डकप 2019 में शानदार प्रदर्शन करने वाले इन 5 क्रिकेटरों को खरीद सकती हैं आईपीएल टीमेंइस मौके पर मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी ने कहा है कि हम मयंक को उनके आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं। वह शानदार प्रतिभा के धनी हैं और हम भाग्यशाली थे कि वह हमारे साथ खेले और अपने आपको साबित किया। हमारे लिए यह एक कठिन निर्णय है लेकिन हम उन्हें बेहतर क्रिकेट की संभावनाओं के लिए जारी कर रहे हैं। आकाश अंबानी ने यह भी कहा है कि वह अपने आने वाले उज्जवल भविष्य के लिए तैयार रहें। वह हमेशा मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहेंगे।इसके अलावा मुंबई इंडियंस की टीम में उनके नए सदस्य शेरफेन रदरफोर्ड का स्वागत भी किया गया है। बताते चलें कि 20 साल के रदरफोर्ड ने वेस्टइंडीज की ओर से एक टी20 मैच खेला है। उन्होंने पिछले साल ही आईपीएल में डेब्यू किया था और सात मैच खेले थे। इसमें उन्होंने 73 रन बनाने के साथ ही एक विकेट भी चटकाया था। Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं