IPL 2025 Retention: मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या समेत पांच खिलाड़ियों को किया रिटेन, सलामी बल्लेबाज को किया गया रिलीज

Neeraj
क्या इस सीजन भी हार्दिक रहेंगे कप्तान? (Photo Credit- @hardikpandya7)
क्या इस सीजन भी हार्दिक रहेंगे कप्तान? (Photo Credit- @hardikpandya7)

IPL 2025 Mumbai Indians Retention: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन के लिए टीमों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट फाइनल कर ली है। मुंबई इंडियंस ने भी नीलामी से पहले अपनी रिटेंशन लिस्ट फाइनल करते हुए कुल पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया है। पिछले सीजन कप्तानी बदलने के बाद काफी चर्चा में रही इस फ्रेंचाइजी ने अपने स्टार खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखा है। मुंबई ने सभी पांच भारतीय खिलाड़ियों को रिटेन किया है।

Ad

मुंबई इंडियंस ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन

मुंबई इंडियंस ने अपने कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ ही पुराने कप्तान रोहित शर्मा को भी रिटेन किया है। पिछले सीजन जब रोहित को कप्तानी से हटाया गया था तो काफी विवाद हुए थे। रोहित की पत्नी भी इस फैसले से नाखुश थीं और उन्होंने कुछ मौकों पर सोशल मीडिया पर इसका इजहार भी किया था। ऐसे में रोहित के रिलीज होने के चांस दिख रहे थे, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि रोहित और मुंबई के बीच सबकुछ अच्छा हो चुका है।

Ad

इन दोनों के अलावा जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव को भी रिटेन किया गया है। इंटरनेशनल लेवल पर सूर्यकुमार भारत की टी-20 टीम की कप्तानी कर रहे हैं। अब देखना ये होगा कि हार्दिक की कप्तानी बनी रहती है या फिर सूर्यकुमार को नया कप्तान बनाया जाता है। बुमराह शुरू से ही इसी फ्रेंचाइजी में खेले हैं और उनके कहीं और जाने की कभी रिपोर्ट्स भी नहीं आई। वहीं तिलक वर्मा को भी मुंबई इंडियंस ने रिटेन किया है।

नीलामी में किशन को वापस लाना होगा लक्ष्य

मुंबई ने इशान किशन को नीलामी में जाने दिया है जिसकी उम्मीद पहले ही की जा रही थी। अब नीलामी में टीम उन्हें वापस लाने की पूरी कोशिश करेगी। इससे पहले भी एक बार मुंबई नीलामी में किशन को ला चुकी है जब उन्होंने 15 करोड़ रूपये से ऊपर की राशि इस विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए खर्च की थी।

मुंबई इंडियंस के रिटेन किए गए खिलाड़ी इस प्रकार हैं

रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, जसप्रतीत बुमराह और तिलक वर्मा।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications