मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के विकेट कीपिंग सलाहकार किरण मोरे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आईपीएल 2021 सीज़न ओपनर से पहले कोरोना संक्रमित पाए गा हैं। मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर घोषणा की है कि भारत का पूर्व क्रिकेटर इस समय आइसोलेशन में हैं। उनमें किसी तरह के लक्षण नहीं पाए गए थे।मुंबई इंडियंस ने आधिकारिक बयान में कहा कि श्री मोरे वर्तमान में लक्षण रहित हैं और आइसोलेशन में गए हैं। मुंबई इंडियंस और किरण मोरे ने बीसीसीआई के सभी स्वास्थ्य दिशानिर्देशों का पालन किया है। मुंबई इंडियंस मेडिकल टीम श्री मोरे के स्वास्थ्य और बीसीसीआई प्रोटोकॉल का पालन कराना जारी रखेगी। हम अपने प्रशंसकों को सुरक्षित रहने के लिए याद दिलाना चाहेंगेकि इन कठिन समय में COVID-19 के लिए दिशा निर्देशों पालन करना चाहिए।Official Statement: Mumbai Indians’ scout and wicket keeping consultant Mr. Kiran More has tested positive for Covid-19. #MumbaiIndians #MI #OneFamily (1/3) pic.twitter.com/Szoweg0MrZ— Mumbai Indians (@mipaltan) April 6, 2021हाल ही में, वानखेड़े स्टेडियम में ग्राउंड स्टाफ के दो और सदस्यों और एक प्लम्बर का कोरोना टेस्ट भी पॉजिटिव आया था। जिसके एक दिन बाद 10 आईपीएल मैचों के अपने हिस्से की मेजबानी मुंबई को दी गई है। इससे पहले आठ ग्राउंड स्टाफ भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे।क्रिकेटरों अक्षर पटेल, नितीश राणा और देवदत्त पडिक्कल का भी कोरोनावायरस परीक्षण सकारात्मक आया था। इससे पहले पिछले शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम के 10 ग्राउंड स्टाफ सदस्यों का कोरोना टेस्ट भी पॉजिटिव था। महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों का असर मुंबई शहर में भी ख़ासा नजर आ रहा है। हालांकि मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच पहला मैच 9 अप्रैल को चेन्नई में खेला जाना है। देखना होगा कि डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई का खेल कैसा रहेगा लेकिन कोरोना वायरस भी लगातार चिंता का विषय बनता जा रहा है।बीसीसीआई ने बायो बबल को मजबूत और सख्त तो बनाया है लेकिन यह कितना कारगर साबित होगा, इसे आने वाले समय में ही देखा जा सकेगा। फ़िलहाल तो एक न एक व्यक्ति पॉजिटिव आ ही रहा है।