युवराज सिंह के सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड टूटा, नेपाल के खिलाड़ी ने छक्कों की बरसात करते हुए किया बड़ा कारनामा

India v Nepal - Asia Cup
दीपेंद्र सिंह ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह (Yuvraj Singh) के टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड टूट गया है। नेपाल के दीपेंद्र सिंह ने उनका ये बड़ा कीर्तिमान ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने चीन में चल रहे एशियन गेम्स के दौरान मंगोलिया के खिलाफ मैच में ये बड़ा कारनामा किया।

युवराज सिंह ने 2007 के पहले टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने सिर्फ 12 गेंद पर अर्धशतक जड़ दिया था। ये वही मैच है जिसमें युवराज सिंह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ही ओवर में 6 छक्के लगा दिए थे। युवराज सिंह का ये रिकॉर्ड 16 सालों तक कायम रहा लेकिन अब ये कीर्तिमान ध्वस्त हो चुका है।

दीपेंद्र सिंह ने 9 गेंद पर अर्धशतक लगाकर युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा

नेपाल के दीपेंद्र सिंह ने सिर्फ 9 गेंद पर ही अर्धशतक लगाकर ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने कुल मिलाकर 10 गेंदे खेली और इस दौरान 52 रन बना दिए। दीपेंद्र ने अपनी पारी के दौरान आठ छक्के लगाए। इससे पता चलता है कि उन्होंने कितनी धुआंधार बल्लेबाजी की।

उनके इस जबरदस्त प्रदर्शन का ही नतीजा था कि नेपाल क्रिकेट टीम ने टी20 इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी बना दिया। नेपाल ने निर्धारित 20 ओवरों में 314 रन बना दिए। टी20 क्रिकेट के इतिहास में ये सबसे बड़ा स्कोर है। आज तक किसी भी टीम ने इससे पहले टी20 इतिहास में 20 ओवरों में इतने रन नहीं बनाए थे। यहां तक कि कोई भी टीम 300 के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाई थी लेकिन नेपाल ने सारे कीर्तिमान ध्वस्त कर दिए हैं। उनकी तरफ से कुशल मल्ला ने सिर्फ 50 गेंद पर 8 चौके और 12 छक्के की मदद से 137 रनों की धुआंधार पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 34 गेंद पर ही शतक लगा दिया, जो टी20 क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज शतक है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications