NZ vs SL: एकमात्र टी20 में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 35 रन से हराया

Enter caption

ऑकलैंड में टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 35 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 179 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए श्रीलंका की पूरी टीम सत्रहवें ओवर की पांचवीं गेंद पर 144 रन बनाकर आउट हो गई। न्यूजीलैंड के डग ब्रैसवेल को ऑल राउंड खेल के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।

Ad

टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया जो सही साबित हुआ। मार्टिन गप्टिल महज 1 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद लगातर विकेट गिरना शुरू हो गए। एक समय न्यूजीलैंड की आधी टीम 55 रनों पर पवेलियन लौट गई थी। यहां से रॉस टेलर और डग ब्रैसवेल ने मिलकर छठे विकेट के लिए 47 रन जोड़े। टेलर 33 रन बनाकर आउट हुए लेकिन ब्रैसवेल ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए 26 गेंद में 5 छक्के और एक चौका लगाते हुए 44 रन बनाए। स्कॉट कगलेइन ने निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए 4 छक्के और एक चौके की मदद से 15 गेंद पर नाबाद 35 रन बनाते हुए टीम को 20 ओवर में 7 विकेट पर 179 रन के स्कोर पर पहुँचाया। श्रीलंका के लिए कुसल रजिता ने 3 और लसिथ मलिंगा ने 2 विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत भी खराब रही, समरविक्रमा खाता खोले बिना आउट हो गए। इसके बाद कुसल परेरा भी 23 रन बनाकर चलते बने। धीरे-धीरे एक के बाद एक मेहमान खिलाड़ी आउट होता गया। थिसारा परेरा ने जरुर कुछ आक्रामक शॉट लगाते हुए 24 गेंद पर 43 रन की पारी खेली लेकिन लक्ष्य तक पहुँचने के लिए यह नाकाफी थी। इस तरह सत्रहवें ओवर की पांचवीं गेंद तक पूरी श्रीलंकाई टीम 144 रन बनाकर आउट हो गई और न्यूजीलैंड ने 35 रन से मुकाबला जीता। न्यूजीलैंड के लिए लोकी फर्ग्युसन और सोढ़ी ने 3-3 विकेट चटकाए। उनके अलावा ब्रैसवेल ने भी 1 विकेट झटका, उन्होंने 44 रन भी बनाए थे इसलिए मैन ऑफ़ द मैच चुने गए।

संक्षिप्त स्कोर

न्यूजीलैंड: 179/7 (ब्रैसवेल 44, रजिता 44/3)

श्रीलंका: 144/10 (परेरा 43, फर्ग्युसन 21/3)

Get Cricket News In Hindi Here.

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications