इस धाकड़ क्रिकेटर को भारतीय लड़की से हुआ था प्यार, इंडिया टूर पर हुई थी पहली मुलाकात

Ceat Cricket Rating Award function - Source: Getty
Ceat Cricket Rating Award function - Source: Getty

New Zealand Cricketer Glenn Turner love story: आपने कई प्रेम कहानियां सुनी होंगी। कहावत है ना कि प्यार करने के बाद, ना ही जाति दिखती है ना ही धर्म वह तो बस हो जाता है जिससे होना होता है। यह कहावत क्रिकेटर्स के ऊपर भी काफी हद तक लागू होती है, कई भारतीय क्रिकेटर्स है जिन्होंने अपना प्यार निभाने के लिए जाति,धर्म कुछ भी नहीं देखा। सिर्फ भारतीय क्रिकेटर्स ही नहीं बल्कि कई विदेशी क्रिकेटर्स ऐसे है जिन्होंने अपने प्यार के लिए देश और धर्म की दीवार को तोड़ दिया।

Ad

आज हम आपकों न्यूजीलैंड के दिग्गज क्रिकेटर की प्रेम कहानी के बारे में बताएंगे। दुनिया भर में अपनी बल्लेबाजी से राज करने वाला यह खिलाड़ी जब भारत आया तो वह यहां अपना दिल हार बैठे। हम बात कर रहे हैं ग्लेन टर्नर की, इन्होंने भारत की रहने वाली सुखविंदर गिल से शादी की जो आज कीवी राजनीति में बड़ा नाम बन चुकी है।

ग्लेन टर्नर और सुखविंदर की लव स्टोरी

बात सन् 1969 की है उस दौरान ग्लेन अपनी टीम के साथ भारत के दौरे पर आए थे। इसी दौरान एक पार्टी में उनकी मुलाकात सुखविंदर गिल से हुई। टर्नर को देखते ही सुखविंदर अपना दिल हार गई थीं। यहीं से दोनों की प्रेमकहानी की शुरुआत हुई। लगभग पांच साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इसके बाद इन दोनों ने 1973 में शादी करने का फैसला किया।

Ad

न्यूजीलैंड की राजनीति में सक्रिय हैं सुखविंदर

सुखविंदर भारत देश के पंजाब के लुधियाना की रहने वाली हैं। सुखविंदर आज डुनेडिन में सुखविंदर सुखी टर्नर के नाम से मशहूर हैं। इन दोनों के दो बच्चे भी हैं। सुखविंदर न्यूजीलैंड जाकर राजनीति में एक्टिव हो गई थीं। बता दें कि वह साल 1995 से लेकर 2004 तक डुनेडिन की मेयर रहीं थीं, अपने कार्यों की वजह से सुखविंदर न्यूजीलैंड में भारतीय लोगों का बड़ा चेहरा मानी जाती हैं साथ ही वहां रह रहे भारतीयों का प्रतिनिधित्तव करने वाले बड़ा चेहरा माना जाता है। आज दोनों अपना सुखी वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications