भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए 3 मैचों की वनडे सीरीज को भारतीय टीम ने 2-1 से अपने नाम कर लिया है। इस साल टी20 विश्व कप भी खेला जाने वाला हैं। भारतीय टीम अब न्यूजीलैंड दौरे के लिए गई है। न्यूजीलैंड में भारतीय टीम 5 टी20 अंतर्राष्ट्रीय, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलने वाली हैं।
ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को हराने के बाद भारतीय टीम आत्मविश्वास से भरी हुई हैं। न्यूजीलैंड दौरा भी चुनौतियों से भरा होने वाला हैं। हम यहां 5 ऐसे खिलाड़ियो की बात कर रहे हैं जो न्यूजीलैंड दौरे पर टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बना सकते हैं।
#5 मार्टिन गप्टिल
इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल हैं। गप्टिल पारी की शुरुआत में तेज गति से रन बना सकते हैं। इनके नाम वनडे क्रिकेट में एक दोहरा शतक भी हैं जो कि इन्होंने 2015 विश्व कप में मारा था।
इन्होंने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में खेले गए 83 मैचों में 2436 रन बनाए हैं। इसमे 15 अर्धशतक और 2 शतक भी शामिल हैं। गप्टिल टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजो की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। यह भारत के खिलाफ इस टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बना सकते हैं।
#4 केएल राहुल
इस लिस्ट में चौथे स्थान पर भारत के के एल राहुल हैं। राहुल ने अपने छोटे से टी20 करियर में अबतक सबको प्रभावित किया हैं। इन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था।
राहुल ने टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में खेले गए 36 मैचों में 1237 रन बनाए हैं। इस दौरान राहुल ने 9 अर्धशतक और 2 शतक भी मारे हैं। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए राहुल भी न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने के प्रबल दावेदार हैं।