भारत और न्यूजीलैंड के बीच 23 जनवरी से पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। दोनों टीमों के बीच अभी तक 101 मैच खेले गए हैं जिसमें भारत ने 51 और न्यूजीलैंड ने 44 मैच जीते हैं। एक मैच टाई हुआ है और पांच मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला है।
दोनों टीमों के बीच पहला एकदिवसीय मैच 1975 विश्व कप में मैनचेस्टर में खेला गया था और न्यूजीलैंड ने उस मैच में भारत को 4 विकेट से हराया था। दोनों टीमों के बीच आखिरी बार मुकाबला 2017 में कानपुर में खेला गया था और मेजबान टीम ने उस मैच में 6 रनों से रोमांचक जीत हासिल कर तीन मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्ज़ा किया था। भारत ने 2014 में आखिरी बार वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का दौरा किया था जहाँ उन्हें 4-0 से बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था।
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/9c93d-15481458174719-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/9c93d-15481458174719-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/9c93d-15481458174719-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/9c93d-15481458174719-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/9c93d-15481458174719-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/9c93d-15481458174719-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/9c93d-15481458174719-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/9c93d-15481458174719-800.jpg 1920w)
आइये नज़र डालते हैं दोनों टीमों के बीच हुए वनडे मैचों के प्रमुख आंकड़ों पर:
# पारी में सबसे बड़ा स्कोर
भारत - 392/4, क्राइस्टचर्च 2009
न्यूजीलैंड - 349/9, राजकोट 1999
# पारी में सबसे कम स्कोर
भारत - 88, दाम्बुला 2010
न्यूजीलैंड - 79, विशाखापट्टनम 2016
# सबसे बड़ी जीत
भारत - 190 रन, विशाखापट्टनम 2016
9 विकेट - नागपुर 1987, वडोदरा 2010
न्यूजीलैंड - 200 रन, दाम्बुला 2010
10 विकेट, मेलबर्न 1981
# सबसे छोटी जीत
भारत - 1 रन, वेलिंगटन 1990
1 विकेट, ऑकलैंड 2003
न्यूजीलैंड - 6 रन, दिल्ली 2016
3 विकेट - ब्रिस्बेन 1980, पर्थ 1986, ऑकलैंड 2002
*बल्लेबाजी रिकॉर्ड
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/ce3b3-15481451456492-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/ce3b3-15481451456492-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/ce3b3-15481451456492-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/ce3b3-15481451456492-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/ce3b3-15481451456492-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/ce3b3-15481451456492-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/ce3b3-15481451456492-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/ce3b3-15481451456492-800.jpg 1920w)
# सबसे ज्यादा रन
सचिन तेंदुलकर - 1750 रन, 42 मैच
नाथन एस्टल - 1207 रन, 29 मैच
# पारी में सर्वाधिक स्कोर
सचिन तेंदुलकर - 186*, हैदराबाद 1999
नाथन एस्टल - 120, राजकोट 1999
# सबसे ज्यादा शतक
वीरेंदर सहवाग - 6
नाथन एस्टल - 5
# सबसे ज्यादा अर्धशतक
सचिन तेंदुलकर - 8
स्टीफन फ्लेमिंग - 9
# सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने वाले बल्लेबाज
दिलीप वेंगसरकर - 5
ब्रेंडन मैकलम - 5
# एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन
विराट कोहली - 358 रन 5 मैच, 2016
केन विलियमसन - 361 रन 5 मैच, 2014
*गेंदबाजी रिकॉर्ड
![indias-javagal-srinath-right-appeals-the-lbw-wicket-of-new-zealand-picture-id55791634-800](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/4d7d5-15481448506961-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/4d7d5-15481448506961-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/4d7d5-15481448506961-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/4d7d5-15481448506961-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/4d7d5-15481448506961-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/4d7d5-15481448506961-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/4d7d5-15481448506961-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/4d7d5-15481448506961-800.jpg 1920w)
# सबसे ज्यादा विकेट
जवागल श्रीनाथ - 51 विकेट, 30 मैच
काइल मिल्स - 32 विकेट, 29 मैच
# पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी
अमित मिश्रा - 5/18, विशाखापट्टनम 2016
शेन बौंड - 6/19, बुलावायो 2005
# एक पारी में सबसे ज्यादा बार 4/5 विकेट
कृष्णमचारी श्रीकांत, नरेंद्र हिरवानी, जवागल श्रीनाथ - 2
आंद्रे एडम्स, जेकब ओरम, टिम साउदी - 2
# एक पारी में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज
भुवनेश्वर कुमार - 10-0-92-1, कानपुर 2017
टिम साउदी - 10-0-105-0, क्राइस्टचर्च 2009
# एक सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट
जवागल श्रीनाथ - 18 विकेट, 7 मैच, 2003
आंद्रे एडम्स - 14 विकेट, 4 मैच, 2003
*अन्य रिकॉर्ड
![Sachin Tendulkar and Rahul Dravid of India](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/2ce30-15481448506947-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/2ce30-15481448506947-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/2ce30-15481448506947-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/2ce30-15481448506947-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/2ce30-15481448506947-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/2ce30-15481448506947-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/2ce30-15481448506947-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/2ce30-15481448506947-800.jpg 1920w)
# सबसे ज्यादा मैच
सचिन तेंदुलकर - 42
स्टीफन फ्लेमिंग - 40
# कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा मैच
मोहम्मद अजहरुद्दीन - 25
स्टीफन फ्लेमिंग - 28
# सबसे बड़ी साझेदारी
सचिन तेंदुलकर एवं राहुल द्रविड़ - 331 रन, दूसरा विकेट, हैदराबाद 1999
रॉस टेलर एवं टॉम लैथम - 200 रन, चौथा विकेट, मुंबई 2017
# सबसे ज्यादा कैच
मोहम्मद अजहरुद्दीन - 15 कैच, 40 मैच
स्टीफन फ्लेमिंग - 18 कैच, 40 मैच
# विकेटकीपर के सबसे ज्यादा शिकार
नयन मोंगिया - 36 (24 कैच, 12 स्टंपिंग), 22 मैच
ब्रेंडन मैकलम - 26 (25 कैच, 1 स्टंपिंग), 28 मैच
Get Cricket News In Hindi Here.