NZ vs SL : श्रीलंका ने पहली पारी में बनाया बड़ा स्कोर, जवाब में न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौटी 

New Zealand v Sri Lanka - 1st Test: Day 2
New Zealand v Sri Lanka - 1st Test: Day 2

श्रीलंका के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे पहले टेस्ट (NZ vs SL) के दूसरे दिन स्टंप्स तक न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 63 ओवर में 162/5 का स्कोर बना लिया था। डैरिल मिचेल 40 और माइकल ब्रेसवेल 9 रन बनाकर नाबाद थे। इससे पहले न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 355 का स्कोर बनाया। श्रीलंका अभी भी न्यूजीलैंड की पहली पारी के स्कोर से 193 रन पीछे थी।

Ad

पहले दिन के स्कोर 305/6 से आगे खेलते हुए श्रीलंका को जल्द ही सातवां झटका लगा और धनंजय डी सिल्वा 46 रन बनाकर 316 के स्कोर पर आउट हो गए। कसून रजिता 22 रन बनाकर मैट हेनरी का शिकार बने। प्रभात जयसूर्या भी 13 रन बनाकर हेनरी की गेंद पर आउट हुए। असिथा फर्नांडो के रूप में श्रीलंका ने अपना आखिरी विकेट गंवाया। वह 10 रन बनाकर टिम साउदी का शिकार बने। इस तरह से श्रीलंका की पहली पारी 92.4 ओवर में सिमट गई। न्यूजीलैंड की तरफ से टिम साउदी को पांच विकेट मिले। मैट हेनरी ने भी चार विकेट चटकाए।

लंच से पहले न्यूजीलैंड को 6 ओवर खेलने को मिले। इस दौरान टॉम लैथम और डेवन कॉनवे की जोड़ी ने बिना किसी नुकसान के 12 रन बनाये। लंच के बाद, इस जोड़ी ने अर्धशतकीय साझेदारी की और पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े। कॉनवे 30 रन बनाकर असिता फर्नांडो का शिकार बने। केन विलियमसन के बल्ले से सिर्फ 1 रन आया और उन्होंने लाहिरू कुमार ने आउट किया। इस तरह चाय तक न्यूजीलैंड ने 32 ओवर में 70/2 का स्कोर बनाया।

अंतिम सेशन में जल्द ही न्यूजीलैंड को झटका लगा और हेनरी निकोल्स 2 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरे छोर पर मौजूद लैथम ने अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 67 रनों की पारी खेली। टॉम ब्लंडेल का बल्ला नहीं चला और वह 7 रन बनाकर कसून रजिता का शिकार बने। इस तरह स्टंप्स तक न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई। श्रीलंका के लिए असिथा फर्नांडो और लाहिरू कुमार ने दो-दो विकेट लिए।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications