NZ vs SL : न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट रोमांचक मोड़ पर, कीवी टीम को जीत के लिए 257 रन की जरूरत 

New Zealand v Sri Lanka - 1st Test: Day 4
New Zealand v Sri Lanka - 1st Test: Day 4

क्राइस्टचर्च टेस्ट (NZ vs SL) के चौथे दिन श्रीलंका की दूसरी पारी 302 रन बनाकर सिमट गई और न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 285 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने 17 ओवर में 28/1 का स्कोर बना लिया था, टॉम लैथम 11 और केन विलियमसन 7 रन बनाकर नाबाद थे। कीवी टीम को जीत के लिए अंतिम दिन 257 रन बनाने होंगे।

Ad

तीसरे दिन के स्कोर 83/3 से आगे खेलने उतरी श्रीलंका को प्रभात जयसूर्या के रूप में 94 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। जयसूर्या 6 रन बनाकर ब्लेयर टिकनर का शिकार बने। यहाँ से एंजेलो मैथ्यूज और दिनेश चंडीमल की जोड़ी ने मोर्चा संभाला और लंच तक कोई भी विकेट नहीं गिरने दिया। इस दौरान दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई और मैथ्यूज भी अपना अर्धशतक पूरा करने में कामयाब रहे। श्रीलंका ने पहले सत्र की समाप्ति तक 66 ओवर में 150/4 का स्कोर बना लिया था।

चाय के बाद मैथ्यूज और चंडीमल टिके रहे और दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 105 रन जोड़े। चंडीमल 42 रन बनाकर 200 के स्कोर पर चलते बने। मैथ्यूज डटे रहे और उन्होंने 226 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। चाय तक श्रीलंका ने 93 ओवर में 251/5 का स्कोर बना लिया था। चाय के बाद मैथ्यूज 115 रन बनाकर आउट हो गए। धनंजय डी सिल्वा एक छोर पर खड़े रहे लेकिन निचले क्रम से उन्हें साथ नहीं मिला और श्रीलंका की पारी जल्दी ही समाप्त हो गई। डी सिल्वा ने नाबाद 47 रन बनाये। न्यूजीलैंड के लिए ब्लेयर टिकनर ने चार और मैट हेनरी को तीन विकेट मिले।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड को पांचवें ओवर में पहला झटका लगा। ओपनर डेवन कॉनवे 5 रन बनाकर कसुन रजिता का शिकार बने। यहाँ से लैथम और केन विलियमसन ने संभलकर बल्लेबाजी की और खेल समाप्त होने तक टीम को और कोई नुकसान नहीं होने दिया।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications