NZ vs SL : न्यूजीलैंड के बड़े स्कोर के जवाब में श्रीलंका की पहली पारी सस्ते में निपटी, फॉलोऑन खेलते हुए भी लगे झटके 

New Zealand v Sri Lanka - 2nd Test: Day 3
New Zealand v Sri Lanka - 2nd Test: Day 3

वेलिंग्टन टेस्ट (NZ vs SL) के तीसरे दिन श्रीलंका की पहली पारी 66.5 ओवर में 164 के स्कोर पर सिमट गई और न्यूजीलैंड ने फॉलोऑन दिया। स्टंप्स तक श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 43 ओवर में 113/2 का स्कोर बना लिया था। टीम अभी भी न्यूजीलैंड के स्कोर से 303 रन पीछे थी।

Ad

दूसरे दिन के स्कोर 26/2 से आगे खेलने उतरी श्रीलंका को तीसरे दिन जल्द ही झटका लगा और प्रभात जयसूर्या 4 रन बनाकर 27 के स्कोर पर आउट हो गए। एंजेलो मैथ्यूज भी 1 रन बनाकर 34 के स्कोर पर चलते बने। यहाँ से दिमुथ करुणारत्ने और दिनेश चंडीमल की जोड़ी ने पारी को संभाला और स्कोर को सौ के पार ले गए। इस दौरान करुणारत्ने अपना अर्धशतक पूरा करने में कामयाब रहे। लंच तक श्रीलंका ने 51 ओवर में 109/4 का स्कोर बना लिया था।

लंच के बाद चंडीमल 37 रन बनाकर आउट हो गए। धनंजय डी सिल्वा अपना खाता भी नहीं खोल पाए। निशान मदुषका के बल्ले से 19 रन आये। निचले क्रम के बल्लेबाज ज्यादा देर नहीं टिक पाए और पूरी टीम 66.5 ओवर में 164 रन बनाकर सिमट गई। करुणारत्ने ने सबसे ज्यादा 89 रन बनाये। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी और माइकल ब्रेसवेल ने तीन-तीन विकेट लिए। श्रीलंका की टीम न्यूजीलैंड के स्कोर से 416 रन पीछे रह गई, परिणामस्वरूप कीवी टीम ने मेहमानों को फॉलोऑन दिया। अपनी दूसरी पारी में श्रीलंका ने चाय तक 9 ओवर में बिना किसी नुकसान के 12 रन बना लिए थे।

चाय के बाद श्रीलंका को पहला झटका ओशादा फर्नांडो के रूप में लगा और वह 5 रन बनाकर चलते बने। यहाँ से दिमुथ करुणारत्ने और कुसल मेंडिस ने अर्धशतकीय साझेदारी की और स्कोर को 97 तक ले गए। करुणारत्ने अर्धशतक बनाकर 51 के निजी स्कोर पर आउट हुए। मेंडिस ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया। स्टंप्स तक श्रीलंका को दो ही झटके लगे। मेंडिस 50 और एंजेलो मैथ्यूज 1 रन बनाकर नाबाद थे।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications