"आईपीएल के आखिरी दिन श्रीलंका में एशिया कप की मेजबानी की स्थिति का आकलन करेंगे", बीसीसीआई सचिव का बयान

जय शाह ने कहा कि आईपीएल 2022 फाइनल के दिन एशिया कप मेजबानी की स्थिति का आकलन करेंगे
जय शाह ने कहा कि आईपीएल 2022 फाइनल के दिन एशिया कप मेजबानी की स्थिति का आकलन करेंगे

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव और एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के अध्‍यक्ष जय शाह (Jay Shah) ने शुक्रवार को कहा कि मौजूदा आईपीएल (IPL 2022) के आखिरी दिन श्रीलंका में एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) की मेजबानी की स्थिति का आकलन करेंगे।

Ad

श्रीलंका में 27 अगस्‍त से एशिया कप 2022 का आयोजन होना है, लेकिन देश में मौजूदा वित्‍तीय संकट को देखते हुए कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

श्रीलंका इस समय गंभीर वित्‍तीय संकट से लड़ रहा है। महामारी के कारण उपमहाद्वीप देश में भोजन और ईंधन की कमी का लोगों पर गहरा असर पड़ रहा है।

जय शाह ने एएनआई से बातचीत में कहा, 'मैंने श्रीलंका क्रिकेट के अधिकारियों से देश में स्थिति और इसके क्रिकेट पर प्रभाव के बारे में विस्‍तृत बातचीत की। श्रीलंका क्रिकेट को उम्‍मीद है कि वह सुरक्षित और सफल पुरुष एशिया कप आयोजित कराकर देगा। श्रीलंका क्रिकेट के अधिकारियों की मेजबानी 29 मई को आईपीएल 2022 फाइनल में की जाएगी और हम आगे स्थिति का आकलन करेंगे।'

कोविड-19 महामारी की शुरूआत से श्रीलंका की अर्थव्‍यवस्‍था में बड़ी गिरावट आई है। इसका प्रभाव पर्यटन पर पड़ा, जो श्रीलंका की जीडीपी में सबसे बड़ा योगदानकर्ता है।

श्रीलंका फॉरेन एक्‍सचेंज शॉर्टेज का भी सामना कर रहा है, जिसने भोजन और ईंधन के आयात की क्षमता पर प्रभाव डाला है। जरूरी चीजों की कमी ने श्रीलंका को मित्र देशों से सहायता लेने के लिए मजबूर किया है।

वित्‍तीय स्थिति ने विशाल विरोध कराया, जिसमें प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षा और अध्‍यक्ष गोटाबया राजपक्षा के इस्‍तीफे की मांग की गई। इससे पहले सोमवार को देश के लिए विशेष संबोधन में प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षा ने लोगों से धैर्य बरतने की गुजारिश की और लोगों को सड़कों पर आने से रोका ताकि सरकार स्थिति को सुलझा सके।

Quick Links

Edited by Vivek Goel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications