'लोगों को वह दें जो वो चाहते हैं'- क्रिस गेल ने RCB से फैंस की खास डिमांड पूरी करने का किया आग्रह

Neeraj
क्रिस गेल सात सीजनों तक आरसीबी का हिस्सा रहे थे
क्रिस गेल सात सीजनों तक आरसीबी का हिस्सा रहे थे

आईपीएल (IPL) के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल (Chris Gayle) ने हाल ही में विराट कोहली (Virat Kohli) और एबी डीविलियर्स (AB de Villiers) के साथ आरसीबी (RCB) के अपने एक रैंडम पोस्टर पर अहम प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि गेल ने अपने आईपीएल करियर में कुल 13 सीजन खेले। इस दौरान वो सात सीजनों में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का हिस्सा रहे। इस फ्रेंचाइजी के फैंस के साथ उनका बेहद खास रिश्ता रहा है जो अभी भी कायम है।

गेल और एबी डीविलियर्स ने आईपीएल से संन्यास ले लिया है और 2022 में उन्हें हाल ऑफ़ फेम में भी शामिल किया गया था। दूसरी तरफ विराट कोहली इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं और अपनी बल्लेबाजी से फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं।

2 दिसंबर को बाएं हाथ के क्रिकेटर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्टर की तस्वीर शेयर की, जिसमें वो कोहली और दक्षिण अफ्रीकी लीजेंड के साथ आ रहे हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा,

लोगों को वह दें जो वे चाहते हैं, आरसीबी।
क्रिस गेल की इंस्टा स्टोरी का स्क्रीनशॉट
क्रिस गेल की इंस्टा स्टोरी का स्क्रीनशॉट

क्रिस गेल ने आरसीबी के लिए 84 मैच खेले जिसमें उन्होंने 43.33 की औसत से 3163 रन बनाये। इस दौरान उनके बल्ले से पांच शतक और 19 अर्धशतक निकले। वहीं, डीविलियर्स ने आरसीबी के लिए 144 पारियों में 41.20 की औसत से 4491 रन बनाये। इसमें दो शतक और 37 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं। यह दोनों दिग्गज अपने करियर के दौरान आरसीबी के लिए कभी टाइटल नहीं जीत पाए।

आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन के लिए आरसीबी के पास बचे हैं 23.25 करोड़ रूपये

गौरतलब है कि आईपीएल 2024 के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन में खर्च के लिए आरसीबी के पास 23 करोड़ 25 लाख रूपये बचे हैं। उन्होंने 17 खिलाड़ियों को रिटेन किया और 17.5 करोड़ में कैमरन ग्रीन को मुंबई इंडियंस से ट्रेड किया। फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन से पहले कई बड़े खिलाड़ियों को रिलीज़ किया, जिनमें हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड और वानिंदु हसरंगा का नाम शामिल है।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
App download animated image Get the free App now