CWC 2023: पहले दिखाया जोश फिर दिखा कुल अंदाज, हेनरिक क्लासेन और मार्क वुड के बीच दिखा अलग नजारा

India Cricket WCup
हेनरिक क्लासेन

वर्ल्ड कप (ICC Cricket World Cup 2023) में शनिवार को दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड (South Africa vs England) के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने हर डिपार्टमेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 229 रनों के बड़े अंतर से मात दी। दक्षिण अफ्रीका के लिए इस मुकाबले में हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) ने शानदार 109 रनों की पारी खेली। वहीं मैच के बीच क्लासेन और इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज मार्क वुड (Mark Wood) के बीच एक तीखी-मीठी नोंकझोक देखने को मिली।

Ad

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन मार्क वुड की गेंद पर अफ्रीकी पारी के 47वें ओवर में अपना शतक पूरा किया। अपना शतक पूरा करते ही क्लासेन काफी जोश में नजर आए। उनका एग्रेसन अपने शतक के बाद सातवें आसमान पर नजर आया। हालांकि इसके थोड़े देर बाद क्लासेन ने अपना कुल अंदाज भी दिखाया और मार्क वुड के साथ हाथ मिलाते दिखे। क्लासेन का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

Ad

आपको बता दें कि हेनरिक क्लासेन का बल्ला वर्ल्ड कप 2023 में जमकर चल रहा है। उनका यह फॉर्म उनकी टीम के काफी काम भी आ रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने बल्ले से कमाल करते हुए 67 गेंदों पर 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से 109 रन की पारी खेली। उनके अलावा इस मैच में रीजा हेंड्रिक्स, रासी वैन डर डुसेन और मार्को जानसेन ने भी कमाल की बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली।

बल्लेबाजी के अलावा दक्षिण अफ्रीकी टीम के गेंदबाजों ने भी कमाल का प्रदर्शन किया। अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने इंग्लैंड की टीम बुरी तरह से परेशान नजर आई और महज 170 रनों पर आल आउट हो गई। अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोएट्जी ने सबसे अधिक 3 विकेट अपने नाम किया। उनके अलावा लुंगी एन्गिडी और मार्को जानसेन ने 2-2 विकेट अपने नाम किया।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications