CWC 2023 : रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप में हासिल किया बड़ा रिकॉर्ड, डेविड वॉर्नर की बराबरी की

Rahul
India Cricket WCup
रोहित शर्मा ने की ताबड़तोड़ शुरुआत

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप (ICC Cricket World Cup 2023) में आज भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच कड़ा मुकाबला खेला जा रहा है। टॉस जीतकर अफगानिस्तान टीम ने पहले बल्लेबाजी की और स्कोरबोर्ड पर 272 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया है। अफगान टीम के लिए कप्तान हश्मतुल्लाह शाहीदी ने 80 और अजमतुल्लाह उमरजई ने 62 रनों का योगदान दिया। टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट हासिल किये। टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने 273 रनों के लक्ष्य का पीछा शुरू कर दिया है। सलामी बल्लेबाजी करने आये रोहित शर्मा और इशान किशन ने टीम को तेज शुरुआत दी है।

इसी बीच भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप इतिहास का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वनडे वर्ल्ड कप में केवल 19 पारियों में रोहित शर्मा ने 1000 रनों का आंकड़ा छू लिया है। रोहित शर्मा ने सबसे तेज 1000 वर्ल्ड कप बनाये है और डेविड वॉर्नर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। डेविड वॉर्नर ने पिछले मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की थी। रोहित शर्मा ने वॉर्नर की बराबरी करते हुए सचिन तेंदुलकर और एबी डीविलियर्स को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम 20 पारियों में 1000 वर्ल्ड कप बनाने का रिकॉर्ड नाम था। इस लिस्ट में विवियन रिचर्ड्स और सौरव गांगुली सयुंक्त रूप से सचिन और डीविलियर्स के बाद हैं, जिन्होंने 21 पारियों में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

रोहित शर्मा अपना तीसरा विश्व कप खेल रहे हैं। 2015 में खेले गए विश्व कप में उन्होंने 8 मुकाबलों में 330 रन बनाये थे तो पिछले विश्व कप में उन्होंने 5 शतक जमाते हुए सबसे ज्यादा 648 रन बनाये थे। रोहित शर्मा के लिए वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत बेहद खराब रही थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौट गए थे लेकिन आज अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने ताबड़तोड़ अर्धशतक बना लिया है।

Quick Links

Edited by Rahul
Be the first one to comment