CWC 2023 : अफगानिस्तान के विरुद्ध ग्लेन मैक्सवेल के मैच जिताऊ धुआंधार दोहरे शतक से ट्विटर पर मची तबाही, फैंस की ढेरों प्रतिक्रियाएं आईं 

Neeraj
वर्ल्ड कप के इतिहास में दोहरा शतक लगाने वाले मैक्सवेल तीसरे बल्लेबाज बने
वर्ल्ड कप के इतिहास में दोहरा शतक लगाने वाले मैक्सवेल तीसरे बल्लेबाज बने

वर्ल्ड कप 2023 (CWC 2023) के 39वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान (AUS vs AFG) को तीन विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ कंगारू टीम ने सेमीफाइनल के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इब्राहिम जादरान (129*) की शतकीय पारी की मदद से पांच विकेट के नुकसान पर 291 रन बनाये थे। जवाबी पारी में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत काफी खराब रही। 91 के स्कोर तक ऑस्ट्रेलियाई टीम के सात बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे और सभी को लगा अफगानिस्तान आसानी से कंगारुओं के विरुद्ध जीत हासिल कर लेगी। हालाँकि, ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने हार नहीं मानी।

उन्होंने कप्तान पैट कमिंस (12*) के साथ मिलकर मोर्चा संभाला और 202 रनों की रिकॉर्ड अविजित साझेदारी की। मैक्सवेल ने मैच जिताऊ पारी खेलते हुए 128 गेंदों में नाबाद 201 रन बनाये। उनकी पारी में 21 चौके और दस छक्के शामिल रहे। इस पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 46.5 ओवरों में तीन विकेट शेष रहते टारगेट को हासिल कर लिया और यादगार जीत दर्ज की। दाएं हाथ के बल्लेबाज के दोहरे शतक को ट्विटर पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएँ आ रही हैं।

ग्लेन मैक्सवेल की अविश्वसनीय पारी को लेकर ट्विटर पर आई प्रतिक्रियाओं पर एक नजर

(किसी इंसान द्वारा खेली गई अब तक की सबसे महान पारी।)

(मैंने ऐसा कभी नहीं देखा। यह मैक्सवेल की अवास्तविक बल्लेबाजी है।)

(बिना किसी संदेह के क्रिकेट इतिहास की सबसे महान वनडे पारी। ग्लेन मैक्सवेल द लीजेंड।)

(यह अब तक की सबसे महान वनडे पारी होगी। मैक्सवेल की ओर से अविश्वसनीय, काफी कठिन पिच पर गेंद को इतनी आसानी से मारना। उसी पिच पर जहां कमिंस अपनी पारी की शुरुआत में सिंगल लेने के लिए संघर्ष कर रहे थे और मैक्सवेल मनोरंजन के लिए छक्के लगा रहे थे।)

(आख़िरकार यह आदमी इस डेड वर्ल्ड कप अभियान में कुछ मज़ा लेकर आया है। निश्चित रूप से सबसे महान वनडे पारी।)

(अब तक के सबसे शानदार वनडे मैचों में से एक।)

(वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे महान क्षण।)

(मैक्सवेल ने अकेले दम पर एक पैर का इस्तेमाल कर मैच जीत लिया। यह अद्भुत बल्लेबाजी युगों में एक है।)

(आज मैक्सवेल ने हमें दिखाया कि दबाव में मैच कैसे जीता जाता है।)

Quick Links