CWC 2023 : जन्मदिन पर शतक जमाने वाले 7वें बल्लेबाज बने विराट कोहली, दिग्गज बल्लेबाजों की सूची में हुए शामिल

India Cricket WCup
विराट कोहली ने 101 रनों की नाबाद पारी खेली

भारत और दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच आज वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) का 37वां मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 326 रन बनाए। वहीं टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए यह मैच काफी खास रहा। अपने 35वें जन्मदिन पर मैच खेल रहे विराट कोहली ने आज शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 121 गेंदों पर 10 चौके की मदद से नाबाद 101 रन बनाए।

Ad

विराट कोहली ने अफ्रीकी टीम के खिलाफ आज जन्मदिन पर शतक लगाकर सचिन तेंदुलकर के खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं। दरअसल, क्रिकेट इतिहास में विराट कोहली सातवें और भारत के तीसरे ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने अपने जन्मदिन पर शतक लगाया। उनसे पहले विनोद काबंली ने सबसे पहले साल 1993 में श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़ा था। काबंली के बाद सचिन तेंदुलकर ने 1998 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने जन्मदिन पर 134 रनों की शतकीय पारी खेली थी।

सचिन के अलावा सनथ जयसूर्या ने साल 2008 में बांग्लादेश के खिलाफ शतक अपने जन्मदिन पर जड़ा था। न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रॉस टेलर ने भी पाकिस्तान के खिलाफ 2011 में शतक जड़ा था। इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर टॉम लेथम का नाम है। उन्होंने नीदरलैंड्स के खिलाफ 2022 में 140 रनों की पारी खेली थी। वहीं छठे स्थान पर मिचेल मार्श हैं जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 2023 में 121 रन बनाए थे। इन सभी बल्लेबाजों के बाद अब इस लिस्ट में भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का भी नाम जुड़ गया है।

इस रिकॉर्ड के अलावा विराट कोहली वर्ल्ड इतिहास के तीसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं। जिन्होंने अपने जन्मदिन पर शतक जड़ा है। उनसे पहले ये कारनामा रॉस टेलर ने 2011 वर्ल्ड कप में और ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी मिचेल मार्श ने वर्ल्ड कप 2023 में ये कारनामा किया था।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications