सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने आईपीएल 2024 (IPL) में अपनी वापसी का बिगुल बजा दिया है। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ मैच में जिस तरह से बल्लेबाजी की, उससे बाकी टीमों को ये बता दिया है कि अब वो पुराने रंग में आ चुके हैं। सूर्या ने इस मैच में काफी धुआंधार अर्धशतक लगाया और इसी वजह से इस वक्त हर कोई सिर्फ उनकी ही चर्चा कर रहा है। यहां तक कि दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर भी सूर्यकुमार यादव से काफी ज्यादा प्रभावित हुए हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर सूर्यकुमार यादव की स्टोरी शेयर कर उनकी तारीफ की।
सूर्यकुमार यादव की अगर बात करें तो मुंबई इंडियंस के लिए वो इस सीजन पहले कुछ मैच नहीं खेल पाए थे। इंजरी की वजह से वो बाहर चल रहे थे। इसके बाद जब उन्होंने वापसी की तो पहले मैच में जीरो पर आउट हो गए। हालांकि आरसीबी के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने काफी धुआंधार पारी खेली।
सूर्यकुमार यादव ने 19 गेंद पर 52 रनों की पारी खेली
उन्होंने आरसीबी के खिलाफ मैच में सिर्फ 19 गेंद पर 5 चौके और 4 छक्के की मदद से 52 रन बनाए। यही वजह है कि मुंबई इंडियंस की टीम ये मुकाबला काफी आसानी से जीत गई। सूर्यकुमार यादव की इस पारी से डेविड वॉर्नर भी काफी ज्यादा खुश हुए हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर कहा कि वो सूर्यकुमार यादव को काफी पसंद करते हैं।
![डेविड वॉर्नर ने सूर्यकुमार यादव की स्टोरी की शेयर](https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/04/1de83-17129048430744-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/04/1de83-17129048430744-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/04/1de83-17129048430744-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/04/1de83-17129048430744-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/04/1de83-17129048430744-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/04/1de83-17129048430744-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/04/1de83-17129048430744-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/04/1de83-17129048430744-1920.jpg 1920w)
सूर्यकुमार यादव की अगर बात करें तो वो अपने 360 डिग्री शॉट्स के लिए जाने जाते हैं। इसी वजह से अक्सर उनकी तुलना एबी डीविलियर्स से भी होती है। सूर्यकुमार यादव ने समय - समय पर अपने आपको साबित भी किया है। उन्होंने अभी तक आईपीएल में कई जबरदस्त पारियां खेली हैं और टीम को मैच जिताया है। मुंबई की टीम चाहेगी कि उनका ये शानदार प्रदर्शन आगे भी बरकरार रहे।