IPL 2024 Auction के बीच सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने पूर्व कप्तान को किया ब्लॉक, दिग्गज बल्लेबाज ने दिखाया सबूत

Neeraj
Photo Courtesy: IPL And BCCI
Photo Courtesy: IPL And BCCI

आईपीएल 2024 (IPL 2024) का ऑक्शन दुबई में आयोजित हो रहा है। इसमें कई अनुभवी और युवा खिलाड़ी मालामाल हुए। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को वनडे वर्ल्ड कप 2023 की जीत का फायदा मिला है। तेज गेंदबज मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। इस बीच एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने अपने पूर्व कप्तान डेविड वॉर्नर (David Warner) को अपने सोशल मीडिया हैंडल्स से ब्लॉक कर दिया है।

दरअसल, ऑक्शन से पहले ऐसी उम्मीद थी कि ट्रैविस हेड पर पैसों की बारिश हो सकती है और हुआ भी कुछ ऐसा ही, हैदराबाद ने उन्हें 6 करोड़ 80 लाख में खरीदा। हेड ने इसकी जानकारी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी डाली। वहीं, जब उनके साथी खिलाड़ी वॉर्नर (David Warner) ने उनकी स्टोरी को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर रिपोस्ट करने की कोशिश की, तो वो नहीं कर पाए क्योंकि हैदराबाद ने उन्हें सभी सोशल मीडिया हैंडल्स से ब्लॉक कर दिया है। वॉर्नर ने इस वाकये के स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा किये।

गौरतलब है कि वॉर्नर 2014 में हैदराबाद की फ्रेंचाइजी से जुड़े थे। इसके बाद हैदराबाद ने उन्हें 2015 में अपनी टीम का कप्तान घोषित कर दिया था। उस सीजन में वॉर्नर का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। उन्होंने 14 मैचों में 43.23 की औसत से 562 रन बनाए थे। इसके बाद 2016 भी वॉर्नर के लिए काफी अच्छा रहा और उन्होंने 17 मैचों में 848 रन बनाए। इस दौरान 9 अर्धशतक उनके बल्ले से निकले थे। हैदराबाद ने 2016 में वॉर्नर की ही कप्तानी में अपना एकमात्र टाइटल जीता है।

हालाँकि, इसके बाद वॉर्नर का नाम बॉल टेम्परिंग मामले में आ गया था और हैदराबाद ने उन्हें कप्तानी से हटाने का निर्णय लिया था। यह मामला 2021 का है। इसके बाद 2022 में एसआरएच ने उन्हें रिलीज भी कर दिया था। इसके बाद वॉर्नर दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ गए थे और आईपीएल 2024 में भी वो दिल्ली के लिए खेलेंगे।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
App download animated image Get the free App now