एमएस धोनी ने पत्नी को दिया 'Anniversary Gift', साक्षी सिंह ने फोटो की शेयर

Photo - Sakshi Singh Dhoni Instagram
Photo - Sakshi Singh Dhoni Instagram

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व दिग्गज कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) और साक्षी सिंह धोनी (Sakshi Singh) की कल 4 जुलाई को शादी की सालगिरह थी। धोनी के फैन्स ने उन्हें इस बड़े दिन पर ढेरों शुभकामनाएं दी और दोनों की जोड़ी बने रहने के लिए बधाई सन्देश दिए। साक्षी धोनी ने भी अपने इन्स्टाग्राम पर करीबी लोगों द्वारा अपलोड की गई स्टोरी भी अपने हैंडल पर शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी द्वारा दिया गया सालगिरह तोहफा भी इन्स्टाग्राम पर शेयर किया। एमएस धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी धोनी को इस बेहतरीन दिन के मौके पर एक पुरानी व विंटेज कार गिफ्ट में दी, जिसका शुक्रिया अदा साक्षी ने इन्स्टाग्राम पर किया।

Ad

यह भी पढ़ें - भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका के दौरे चुनौती भरे होने वाले है - स्टीव स्मिथ

साक्षी सिंह धोनी ने इन्स्टा स्टोरी अपलोड करते हुए इस विंटेज कार की फोटो अपलोड की और कैप्शन में लिखा कि एनिवर्सरी गिफ्ट के लिए आपका धन्यवाद। एमएस धोनी ने फोक्स्वेगन की बीटल कार गिफ्ट में दी, जो एक विंटेज कार है। यह स्काई ब्लू और सफ़ेद रंग की एक शानदार विंटेज कार है। एमएस धोनी और साक्षी सिंह धोनी के विवाह को पूरे 11 साल हो गए हैं। साल 2010 में दोनों परिणय सूत्र में बंधे थे। एमएस धोनी और साक्षी सिंह धोनी को एक बेटी भी है जिनका नाम जीवा सिंह धोनी है।

Photo - Sakshi Singh Dhoni
Photo - Sakshi Singh Dhoni

एमएस धोनी और साक्षी सिंह धोनी की सालगिरह के मौके पर चेन्नई सुपर किंग्स ने भी बेहतरीन फोटो और कैप्शन ट्विटर पर पोस्ट किया। चेन्नई ने दोनों को मुबारकबाद देते हुए कैप्शन में लिखा कि दोनों का प्यार बना रहे और सुपर हैप्पी एनिवर्सरी हमारे किंग और क्वीन को। चेन्नई सुपर किंग्स ने दोनों का एक पुराना फोटो शेयर किया। एमएस धोनी ने हाल ही में अपने परिवार और करीबी लोगों के संग शिमला में छुट्टियों का आनंद लिया था। इस दौरान उनकी पत्नी साक्षी, बेटी जीवा धोनी मौजूद थी। साथ ही उनके बचपन के कुछ दोस्त भी उनके साथ शिमला में छुट्टियाँ का मजा लेते हुए नजर आये।

Quick Links

Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications