विराट कोहली के विवादस्पद आउट को लेकर भिड़े ऑस्ट्रेलिया-न्यूज़ीलैंड के पूर्व दिग्गज

विराट कोहली 4 गेंदों पर शून्य पर आउट हुए (फोटो : हॉटस्टार स्क्रीनशॉट/ट्विटर)
विराट कोहली 4 गेंदों पर शून्य पर आउट हुए (फोटो : हॉटस्टार स्क्रीनशॉट/ट्विटर)

न्यूज़ीलैंड (New Zealand) के पूर्व खिलाड़ी और मौजूद कमेंटेटर साइमन डौल (Simon Doull) ने विराट कोहली (Virat Kohli) के विवादित फैसले पर अपनी राय स्टार स्पोर्ट्स पर दी थी। उन्होंने कहा कि टीवी अंपायर को मैदानी अंपायर के फैसले को पलटने के लिए निर्णायक सबूत तलाशने थे। इस बात का कोई पुख्ता सबूत नहीं था कि गेंद पहले बैट या पैड पर लगी थी। इसलिए, मुझे लगता है कि प्रक्रिया का पालन किया गया था। और उनके फैसले लेने की प्रोसेस बिल्कुल सही थी।

सोशल मीडिया पर सभी पूर्व खिलाड़ी इस फैसले पर अपनी-अपनी राय रखते हुए नजर आये ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर रहे शेन वॉर्न ने इस विवादित फैसले को लेकर अपनी राय रखी और कहा कि, 'यह नॉट आउट है!! हम अक्सर टेक्नोलॉजी और उसकी सटीकता पर चर्चा करते हैं। मुख्य समस्या टेक्नोलॉजी की व्याख्या है। यहाँ गेंद का एक बेहतरीन उदाहरण है जो स्पष्ट रूप से पहले बल्ले के किनारे से टकराती है। शेन वॉर्न के इस ट्वीट पर साइमन डौल ने रिप्लाई दिया और उन्हें सीधे शब्दों में लिखा कि आप अपने नजरिये से देखना पसंद कर रहे है।

साइमन डौल ने इस सन्दर्भ में आगे लिखा कि, 'यह एक स्पष्ट संकेत है कि आप अपने अनुरूप से यह सब कुछ देख रहें हैं। साइड व्यू में जब तक गेंद पैड तक नहीं पहुंचती है, तब तक बल्ला गेंद तक नहीं पहुंचता है, इसलिए यह कहना सुरक्षित है कि गेंद पैड को पहले लगी है। क्योंकि यह सीधे उसी लाइन में हुआ। इसके बाद एक दर्शक ने साइमन डौल पर निशाना साधा और कहा कि अब आप केवल अपने नजरिये को दर्शा रहें है। उसके बाद साइमन डौल ने जवाब में अहम बात लिखी है।

साइमन डौल ने कहा कि, 'मैं इसलिए जवाब दे रहा हूँ क्योंकि अंपायर के पास कोई और विकल्प नहीं था। लेकिन फैसले को होल्ड पर रखना यह भी कोई विकल्प नहीं था। प्रक्रिया को नियमों के अनुसार निभाया गया और नतीजा भी देखा गया।' इसके अलावा साइमन डौल ने ट्विटर पर कई फैन्स को इस विवादित फैसले पर जवाब दिए।

Quick Links

App download animated image Get the free App now